Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे में बिना मास्क यात्रियों पर शिकंजा, 2 दिन से लगातार काटे जा रहे चालान

जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में बिना मास्क यात्रियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीआईटी सचिन रत्ती के नेतृत्व में बिना मास्क पाए जा रहे यात्रियों के चालान काटे जा रहे हैं। मंगलवार सुबह से भी बिना मास्क यात्रियों पर कार्रवाई जारी रखी गई।

By Vikas_KumarEdited By: Updated: Tue, 18 May 2021 11:57 AM (IST)
Hero Image
गलवार सुबह से भी बिना मास्क यात्रियों पर कार्रवाई जारी रखी गई।

जालंधर, जेएनएन। रेलवे परिसर और ट्रेनों में बिना मास्क यात्री अब रेलवे प्रबंधन के निशाने पर हैं। बीते दो दिन से जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन परिसर में बिना मास्क यात्रियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीआईटी सचिन रत्ती के नेतृत्व में बिना मास्क पाए जा रहे यात्रियों के चालान काटे जा रहे हैं। मंगलवार सुबह से भी बिना मास्क यात्रियों पर कार्रवाई जारी रखी गई।

सीआईटी सचिन रत्ती ने बताया कि 17 यात्रियों को बिना मास्क पाया गया और उनसे लगभग 2800 रुपए जुर्माना वसूला गया। सचिन ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों का मास्क पहनना अनिवार्य बनाया गया है। रेलवे की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

हाईपरटेंशन से बचाव के लिए रोज 30 मिनट का व्यायाम जरूरी

जालंधर। कोरोना महामारी के बढ़ रहे फैलाव के मद्देनजर हाइपरटेंशन, शूगर, दिल के रोगों, किडनी रोग से संबंधित पीड़ित लोगों को कोरोना गाइडलाइंस की सख्ती से पालना करनी होगी। कोरोना संक्रमण इन रोगों से पीड़ित लोगों को अधिक प्रभावित करता है और मौत की दर भी इन बीमारियों से पीड़ित लोगों में ज्यादा है। यह जानकारी सोमवार को विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि विश्व हाइपरटेंशन (रक्तचाप) दिवस हर साल 17 मई को उच्च रक्तचाप के लक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। मौजूदा जीवनशैली में अधिक भागदौड़ होने के कारण  तनाव ज्यादा है। उस कारण बीपी की बीमारियां आम हो गई है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर