Move to Jagran APP

Punjab Politics: जालंधर में आज भाजपा करेगी पलटवार, कई नेताओं को पार्टी ज्वाइन करने की तैयारी

नगर निगम चुनाव लड़े बिना ही आप हाउस में विपक्ष की भूमिका में आ गई है। भाजपा ने भी अब अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और पलटवार के लिए भाजपा की तरफ से आज शाम तक कई नेताओं को पार्टी ज्वाइन करवाने की तैयारी की जा रही है।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 12:36 PM (IST)
Hero Image
जिला प्रधान सुशील शर्मा अब डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं। सांकेतिक चित्र।
जासं, जालंधर। भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले पार्षदों और 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के बाद अब आज भाजपा भी पलटवार करेगी शाम तक भाजपा कई नेताओं को पार्टी ज्वाइन करा कर डैमेज कंट्रोल करने की रणनीति तैयार कर रही है।

नगर निगम चुनाव को लेकर अभी तैयारियां भी नहीं शुरू हुई है लेकिन आम आदमी पार्टी की पहल के बाद अब निगम चुनाव का माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है जालंधर में आम आदमी पार्टी ने बीते दिनों कांग्रेस के पार्षद व डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी सहित तीन पार्षदों को आप की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा के भी चार पार्षदों को छोड़ने में कामयाब रही है। 

इसके बाद आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव लड़े बिना ही नगर निगम हाउस में विपक्ष की भूमिका में आ गई है। नतीजतन भाजपा ने भी अब अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है और पलटवार के लिए भाजपा की तरफ से आज शाम तक कई नेताओं को पार्टी ज्वाइन करवाने की तैयारी की जा रही है।

भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा कर भाजपा के पार्षदों ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थामा है नतीजतन जिला प्रधान सुशील शर्मा पर भी अब नए सिरे से यह जिम्मेवारी आ गई है कि वह डैमेज कंट्रोल कर पार्टी को और मजबूत करें नतीजतन कुछ पार्षदों वाह निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक नेताओं को भाजपा अपने साथ खड़ा कर सकती है।

यह पहला मौका होगा जब भाजपा अपने बूते पर नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी मौजूदा समय में नगर निगम के 80 वार्ड हैं जिन्हें बढ़ाकर इस बार चुनाव से पहले 90 किए जाने की तैयारी चल रही है इसके चलते भाजपा को निगम चुनाव में 90 उम्मीदवारों की भी जरूरत होगी।

यह भी पढ़ें - Punjab Crime: पबजी ने बिगाड़े हमारे बच्चे, आनलाइन गेम से आइडिया लेकर दी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।