Move to Jagran APP

Jalandhar News: जेएमपी ग्रुप के ज्वाइंट मैनेजिंग पार्टनर की रस्म किरया आज, शहरवासी देंगे श्रद्धांजलि

जेएमपी इंडस्ट्री के एमडी बलराज कपूर व बलराम कपूर ने कहा कि स्व जतिंदर कपूर घर में सबसे छोटे थे। इंडस्ट्री को मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। स्वर्गीय जतिंदर कपूर को जेएमपी का टेक्निकल गुरु कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

By DeepikaEdited By: Updated: Wed, 14 Sep 2022 12:14 PM (IST)
Hero Image
जेएमपी इंडस्ट्री के मैनेजिंग पार्टनर जतिंदर कपूर। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जालंधर। जेएमपी इंडस्ट्री के मैनेजिंग पार्टनर जतिंदर कपूर की आत्मिक शांति के लिए रस्म किरया आज श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर दो से तीन बजे तक संपन्न होगी। इस श्रद्धांजलि समागम में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षण संस्थाओं व औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

इंडस्ट्री को मुकाम तक पहुंचाने में निभाई अहम भूमिका

जेएमपी इंडस्ट्री के एमडी बलराज कपूर व बलराम कपूर ने कहा कि स्व जतिंदर कपूर घर में सबसे छोटे थे। इंडस्ट्री को मुकाम तक पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। स्वर्गीय जतिंदर कपूर को जेएमपी का टेक्निकल गुरु कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। भले ही आज जतिंदर कपूर हमारे बीच नहीं हैं मगर जेएमपी इंडस्ट्री को बुलंदियों पर ले जाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। जतिंदर कपूर का निधन उद्योग जगत के लिए क्षति है। 

जेएमपी संस्थापक स्वर्गीय जुगल किशोर कपूर के तीन बेटों (बलराज कपूर और बलराम कपूर) में सबसे छोटे जतिंदर कपूर का जन्म 9 अक्टूबर 1962 को हुआ। वर्ष 1980 में जेएमपी को अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी। वह न केवल जेएमपी के सभी तकनीकी पहलुओं को देखते थे बल्कि जेएमपी के तीन प्लांटों को स्थापित करने में उनका तकनीकी योगदान सबसे प्रमुख रहा। टेक्निकल डायरेक्टर की भूमिका अदा करने वाले जतिंदर कपूर ने जापान, जर्मनी, अमेरिका और इंग्लैंड का दौरा किया। बेहतर तकनीक अपनाने वाले प्लांट्स को देखा और समझा। देखने व समझने के बाद उच्च तकनीक को जेएमपी की फैक्ट्रियों में स्थापित किया।

इनकी बदौलत जेएमपी ग्रुप का नाम बड़ी-बड़ी कंपनियों से जुड़ा है। जेएमपी टाटा मोटर्स, जेसीबी, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे बड़े ग्रुप को आटो पार्ट्स और अन्य उत्पादों की आपूर्ति कर रहा है। स्वर्गीय जतिंदर कपूर के नेतृत्व में जेएमपी ग्रुप के तीन यूनिट लगे। जतिंदर कपूर को संगीत और खेलों से बहुत प्रेम था। स्वर्गीय जतिंदर कपूर धार्मिक स्वभाव के थे और शिव के बहुत बड़े उपासक थे।

यह भी पढ़ेंः- Punjab Crime: पबजी ने बिगाड़े हमारे बच्चे, आनलाइन गेम से आइडिया लेकर दी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें