Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar News: बंद फैक्ट्री में अमोनिया गैस हुई लीक, कई लोगों को सांस लेने में हुई दिक्कत; आसपास के इलाकों में डर का माहौल

धोगड़ी रोड पर चार माह से बंद पड़ी फैक्ट्री में रविवार रात करीब आठ बजे अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे इलाके के कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके कारण लोग सहमे दिखे। बता दें कि यह वह फैक्ट्री है जहां चार माह पहले गोमांस पकड़ा गया था। उसके बाद से ही यह फैक्ट्री बंद है। पांच दिन पहले फैक्ट्री में चोरी हुई थी।

By paramjit singh Edited By: Prateek Jain Updated: Mon, 18 Mar 2024 04:00 AM (IST)
Hero Image
अमोनिया गैस लीकेज बंद करने के बाद उपस्थित फायर ब्रिगेड, पुलिस अधिकारी व वेरका मिल्क प्लांट जालंधर की टीम।

जागरण संवाददाता, जालंधर। धोगड़ी रोड पर चार माह से बंद पड़ी फैक्ट्री में रविवार रात करीब आठ बजे अमोनिया गैस लीक हो गई। इससे इलाके के कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई, जिसके कारण लोग सहमे दिखे।

बता दें कि यह वह फैक्ट्री है जहां चार माह पहले गोमांस पकड़ा गया था। उसके बाद से ही यह फैक्ट्री बंद है। फैक्टरी मालिक वैभव दीवान ने बताया कि पांच दिन पहले फैक्ट्री में चोरी हुई थी।

चोरों की वजह से हुआ हादसा

इसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी और वहां पड़ा अन्य सामान उन्हें सौंपने के लिए गया था। रविवार रात को उन्हें गैस लीक होने की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और इंडस्ट्रीज के डिप्टी डायरेक्टर को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले फैक्ट्री में चोरों ने धावा बोला था और डी-फ्रीजर को खोलकर ले जाने की कोशिश की थी। इसी दौरान नट ढीला हो गया था, जिसके कारण गैस लीक होने लगी थी।

सूचना मिलने पर डीएसपी सुमित सूद और फायर ब्रिगेड अधिकारी नछत्तर सिंह टीमों के साथ पहुंचे। इस दौरान वेरका मिल्क प्लांट के महाप्रबंधक राजकुमार से अमोनिया गैस विशेषज्ञ टेक्नीशियन अमनदीप सिंह, सुरिंदर कुमार और हरिकृष्ण को भी मौके पर भेजा।

कर्मचारी अमनदीप सिंह ने बताया कि ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लीक हो रही गैस को बंद किया गया। अगर गैस ज्यादा लीक होती तो आसपास के लोगों को खतरा हो सकता था।

थाना मकसूदां के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने बताया कि उनके पास शिकायत आई है, लेकिन इलाका उनके थाने में नहीं आता। उन्होंने पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है।

यह भी पढ़ें -

Chandigarh Lok Sabha Seat: BJP और कांग्रेस के उम्‍मीदवारों पर सस्‍पेंस जारी, टिकट के इंतजार में बढ़ी दावेदारों की संख्‍या

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें