Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर में पुलिस की मौजूदगी में शिवसेना नेता बंटी को जान से मारने की धमकी, मांगी सुरक्षा

थाना प्रभारी मेजर सिंह और आईओ सुखदेव सिंह की मौजूदगी में खालिस्तानी समर्थक ने सुनील कुमार बंटी को फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई। बंटी ने कहा कि यदि उन्हें या उनके परिवार पर हमला होता है तो इसकी जिम्मेवारी जालंधर पुलिस कमिशनर की होगी।

By Manoj TripathiEdited By: Pankaj DwivediUpdated: Wed, 09 Nov 2022 09:34 PM (IST)
Hero Image
जालंधर में फोन पर शिव सेना नेता को जान से मारने की धमकी दी गई है। सांकेतिक

जागरण संवाददाता, जालंधर। प्रदेश में आए दिन शिवसेना और हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस प्रशासन व सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। कुछ दिन पहले अमृतसर में शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी का पुलिस की मौजूदगी में सिख युवक ने कत्ल कर दिया। अभी यह मामला ठंडा नहीं हुआ कि उनकी पार्टी के पंजाब चेयरमैन सुनील कुमार बंटी को खालिस्तानी समर्थक ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी गईं।

धमकी भरा फोन आने के बाद सुनील कुमार बंटी थाना छह में शिकायत लेकर पहुंचे। उनके साथ शिवसेना राष्ट्रहित के प्रमुख सुभाष गोरिया, शिवसेना तांगड़ी के पंजाब अध्यक्ष विनय कपूर, जिला प्रधान मुनीश बाहरी, शिवसेना टकसाली के उत्तर भारत प्रमुख एसके शर्मा सन्नी मौजूद थे।

थाना प्रभारी मेजर सिंह और आईओ सुखदेव सिंह की मौजूदगी में खालिस्तानी समर्थक ने सुनील कुमार बंटी को फोन कर जान से मारने की धमकी दे डाली। इस दौरान मीडिया कर्मी भी मौजूद थे।

बंटी ने सारा मामला लाइव चलाया

बंटी ने कहा कि अगर उन्हें या उनके परिवार पर हमला होता है तो इसकी जिम्मेवारी जालंधर पुलिस कमिशनर, एसीपी और थाना प्रभारी की होगी क्योंकि पुलिस हिंदू नेताओं को लगातार मिल रही धमकियों के बावजूद गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा की उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. सुधीर सूरी को भी जान से मारने की धमकिया मिल चुकी थी लेकिन पुलिस उनकी भी सुरक्षा नहीं कर पाई।

इस मौके रामभक्त सेना के प्रमुख धर्मेंद्र मिश्रा, पंजाब प्रमुख रवि पटेल, शिवसेना बालठाकरे के पंजाब कार्यकरणी प्रधान रोहित जोशी, हिन्दू नेता राजकुमार राजू, बजरंग दल से इंदरजीत झा मौजूद थे।

4 नवंबर को कर दी गई थी सूरी की हत्या

बता दें कि शिव सेना टकसाली के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सूरी की अमृतसर में 4 नवंबर को हत्या कर दी गई थी। सूरी एक मंदिर के आगे प्रतिमाएं खंडित किए जाने के विरोध में धरना दे रहे थे। तभी कार से आए संदीप सिंह उर्फ सन्नी नाम के सिख युवक ने उन पर पिस्तौल से कई गोलियां दाग दी। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें