Move to Jagran APP

Jalandhar Weather News: 2 दिनों से बढ़ रहा है तापमान आज भी दिखेगी बढ़ोतरी

पंजाब के जालंधर में दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को भी आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी नजर आएगी। अनुमान है तापमान 26 डिग्री व इससे पार पहुंच सकता है।

By Jagran NewsEdited By: Himani SharmaUpdated: Sat, 18 Feb 2023 08:54 AM (IST)
Hero Image
2 दिनों से बढ़ रहा है तापमान आज भी दिखेगी बढ़ोतरी
जागरण संवाददाता, जालंधर: 2 दिनों से तापमान में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है जिसके चलते ही अधिकतम तापमान मौजूदा समय में 24 डिग्री से भी अधिक तक पहुंच गया है। मौसम विभाग की तरफ से शनिवार को भी आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी नजर आएगी। वहीं विभाग की तरफ से यह भी पूर्व अनुमान जारी किया गया है कि इसी सप्ताह तक 2 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: Amritsar: भारत-पाक सीमा के पास खेत से मिली दो किलो हेरोइन, बीएसएफ ने की बरामद; अज्ञात तस्करों पर किया केस दर्ज

अगर एक दिन पहले की बात करें तो अधिकतम 25.9 डिग्री और न्यूनतम 10. 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि अभी भी बाहरी और खुले क्षेत्र में धुंध दिखाई दे रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह ने कहा कि मौसम में परिवर्तन बड़ी तेजी से आ रहा है जिसके चलते दिन ढलने के साथ ठंड और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी का एहसास तेजी से बढ़ने लगता है। जिसके बदौलत ही तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है और यह बढ़ोतरी का सिलसिला इस सप्ताह भी जारी रहने का अनुमान है तापमान 26 डिग्री व इससे पार पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: Patiala Suicide Case: इंस्टाग्राम पर मोहब्बत के बाद शादी के नाम पर मिला धोखा, लड़की ने की खुदकुशी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।