Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar Weather Update: शहर में तड़के व रात को बढ़ रही ठंड, जानिए आज दिनभर कैसा रहेगा मौसम

Jalandhar Weather Update शहर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह व रात के समय ठिठुरन महसूस होने लग पड़ी है। मौसम विभाग के अनुसार नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होगा।

By Sham Sehgal Edited By: DeepikaUpdated: Fri, 28 Oct 2022 08:35 AM (IST)
Hero Image
Jalandhar Weather Update: जालंधर में आज धूप खिली रहेगी। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update Today: शहर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भारी अंतर आ गया है। इस वजह से तड़के व रात को हवा में ठंडक बढ़ रही है। हालांकि, दोपहर के समय खिल रही तेज धूप के कारण बीच-बीच में लोग गर्मी भी महसूस कर रहे हैं।

अगले 24 घंटे के दौरान यथावत रहेगा तापमान

उधर, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे के दौरान तापमान यथावत बना रहेगा। इससे पहले वीरवार को दिन भर अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण तापमान में दिन में तेजी के साथ उतार-चढ़ाव हो रहा है।

सुबह व रात को बदल रहा मौसम का मिजाज

अक्टूबर माह के मध्यांतर के बाद से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। माह की शुरूआत में अधिकतम 35 डिग्री से अधिक चल रहा तापमान इन दिनों लुढ़ककर 31 डिग्री तक रह गया है। इसी तरह 20 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा न्यूनतम तापमान भी कम होकर 14 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। तापमान में भारी अंतर के कारण सुबह व रात को मौसम का मिजाज बदल रहा है। हल्की ठंड महसूस होने लग पड़ी है। 

नवंबर के प्रथम सप्ताह बदलेगा मौसम

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा बताते हैं कि अक्टूबर के अंत तक मौसम यथावत रहेगा। दोपहर के समय तेज धूप खिल जाने के बाद तापमान में इजाफा हो रहा है। वहीं रात को ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ रही है। नवंबर के प्रथम सप्ताह में ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम होगा। ऐसे मौसम में अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी अच्छे से रखें। 

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 28th October 2022: 15 से 18 साल के किशाेराें काे आज लगेगी वैक्सीन; जानें और क्या है खास

यह भी पढ़ेंः- पिता के सपने को पूरा कर रहा जालंधर का बिक्रमजीत, क्रिकेट विश्वकप में नीदरलैंड टीम में चमका रहा भारत का नाम

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें