Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar Weather Update: जालंधर में दूसरे दिन भी तेज वर्षा से कई जगह जलभराव, 6 डिग्री तक लुढ़का तापमान

Jalandhar Weather Update शहर में दूसरे दिन भी जाेरदार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हाे गया है। बुधवार काे भी दिनभर में चार स्पेल में जिले में 14.25 एमएम एवरेज के रूप में बारिश हुई थी।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2022 09:11 AM (IST)
Hero Image
Jalandhar Weather Update: शहर में दूसरे दिन भी जाेरदार बारिश से माैसम ठंडा। (जागरण)

जासं, जालंधर। Jalandhar Weather Update: बुधवार सुबह से रुक रुक कर हाे रही वर्षा वीरवार को भी जारी रही। इसके चलते कई इलाकाें में जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हाे गया। जालंधर के अंदरूनी इलाकों के साथ साथ दिल्ली अमृतसर नेशनल हाईवे (पीएपी चौक के पास) पर जलभराव हुआ। जिसके कारण पूरा दिन नेशनल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह बरसात दिन भर जारी रहेगी। मौसम विभाग की तरफ से एक दिन पहले ही पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। पिछले दो दिन गर्मी की मार झेल रहे लोगों को दूसरे दिन भी गर्मी से बड़ी राहत मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बरसात ही मौसम बने रहने की संभावना है।

बुधवार दिनभर में चार स्पेल में जिले में 14.25 एमएम एवरेज के रूप में बारिश हुई थी, जिसमें अकेले शहर में ही 28 एमएम, फिल्लौर में 21.2 एमएम, नकोदर में सात एमएम और शाहकोट में 0.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। इस वजह से 24 घंटों के अधिकतम तापमान में भी 6 डिग्री और न्यूनतम में लगभग दो डिग्री की गिरावट आ गई थी। मंगलवार को भी काले घने बादल छाए थे, मगर बरसे नहीं थी। जिस वजह से एक डिग्री की गिरावट आने से अधिकतम 36.4 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस आ गया था।

इससे पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी 24.2 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री, शुक्रवार के अधिकतम तापमान 31.5 से सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले चार दिन बरसात, थंडर शावर, रेन शावर के हैं और उसके बाद के दो दिन में बादल छाए रहने की आशंका जाहिर की है।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: पंजाब के कई शहराें में दूसरे दिन भी बरसा मानसून, जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकाें में जलभराव

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर