Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गोल्‍डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ सदस्य अरेस्‍ट; तीन पिस्तौल, 10 कारतूस और वाहन बरामद

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे लाखों रुपयों को सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आठ आरोपियों से तीन पिस्तौल 10 कारतूस और वाहन बरामद किए हैं। इन सभी आरोपियों पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं।

By Jagran News Edited By: Preeti Gupta Updated: Thu, 08 Feb 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जालंधर। Lawrence Bishnoi gang 8 members arrested: जालंधर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गोल्‍डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार किया है।  यह नेटवर्क विदेश से चलाया जा रहा था।

आरोपियों से  तीन पिस्तौल, 10 कारतूस और वाहन बरामद

पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनसे लाखों रुपयों को सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आठ आरोपियों से तीन पिस्तौल, 10 कारतूस और वाहन बरामद किए हैं। इन सभी आरोपियों पर कई मुकदमें भी दर्ज हैं। ये सभी आरोपी धमकी, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियां शामिल थे। 

जांच में सामने आया कि जालंधर के आठ लोग फिरौती मांगने के लिए तैयार किए गए थे। इनमें से चार युवक चने-भटूरे की रेडी लगाने वाले हैं। बाकी के युवक दिहाड़ीदार हैं।

कपड़ा व्‍यापारी को जान से मारने की दी धमकी

जालंधर के कपड़ा व्‍यापारी को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगी थी। इन आरोपितों को विदेश से ऑर्डर मिलता था। पंजाब पुलिस विदेश नेटवर्क की जांच में जुटी है। अपराधियों को रिमांड पर ले लिया गया है। वहीं इन आरोपियों को पकिस्‍तान से हथियार सप्‍लाई किए गए थे। पुलिस हथियार देने वालों की भी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Punjab: अदालतों के फेर में फंसे पंजाब के कई जिले... फगवाड़ा सहित कई शहरों की नई वार्ड बंदी को लेकर SC में आज होगी सुनवाई

यह भी पढ़ें: Jalandhar: IRCTC जालंधर स्टेशन में खोलेगी अपना फास्ट फूड कार्नर, यात्रियों को मिलेंगे गर्मागर्म स्नैक्स

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें