Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fire in Jalandhar: जालंधर की कंबल फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक शहर में फैला धुंआ; मौके पर पहुंची दमकल टीम

Fire in Jalandhar पंजाब के जालंधर में कंबल फैक्‍ट्री में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। दूर-दूर तक आग का धुआं ही नजर आ रहा था। साथ ही डीसी ऑफिस से पूरे शहर में फैल गया। जांच के बाद अग्निकांड की वजह भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Sat, 10 Feb 2024 07:25 PM (IST)
Hero Image
जालंधर की कंबल फैक्‍ट्री में लगी भीषण आग

जागरण संवाददाता, जालंधर। पंजाब के जालंधर में आग लगने की घटना सामने आई है। जालंधर इंडस्ट्री एरिया में कंबल की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दूर-दूर तक आग का धुआं ही नजर आ रहा था।

साथ ही डीसी ऑफिस से पूरे शहर में फैल गया। जांच के बाद अग्निकांड की वजह भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है।

मौके पर पहुंची दमकल गाड़ियां

मौके पर 20 से ज्‍यादा दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंची और अब इस पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फैक्‍ट्री के अंदर काम करने वाले लोगों को मौके पर ही फैक्‍ट्री से बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें: Jalandhar: नशा तस्‍करी पर पंजाब पुलिस का एक्‍शन, अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश; 12 किलो नशीले पदार्थ के साथ दो अरेस्‍ट

यह भी पढ़ें: जालंधर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, गोल्‍डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आठ सदस्य अरेस्‍ट; तीन पिस्तौल, 10 कारतूस और वाहन बरामद

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें