Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Election 2022: मिलिए प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुड्डिया से, कभी रहे थे कैप्टन के कवरिंग कैंडिडेट

Punjab Election 2022 लगातार पांच बार विधायक और प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद के उम्रदराज सियासतदान प्रकाश सिंह बादल की जीत हर कोई पक्की मानकर चल रहा था। गुरमीत खुड्डियां ने उन्हें 11 हजार से ज्यादा वोटों से करारी शिकस्त दी।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Fri, 11 Mar 2022 10:46 AM (IST)
Hero Image
लंबी विधानसभा क्षेत्र से अकाली दल के सरपरस्त प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत सिंह खुड्डियां।

जागरण संवाददाता, श्री मुक्तसर साहिब। आम आदमी पार्टी के 59 वर्षीय गुरमीत सिंह खुड्डियां ने वह कर दिखाया जिसके बारे में किसी ने सपने में सोचा था। उन्होंने पंजाब के धाकड़ नेता अकाली दल के सरपरस्त और पांच बार सीएम रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ लंबी में शिकस्त दी है। गुरमीत पूर्व सांसद स्वर्गीय जगदेव सिंह खुड्डियां के पुत्र हैं। चुनाव से पहले ही लंबी सीट को हाट माना जा रहा था। यहां से 1997 से लेकर वर्ष 2017 तक लगातार पांच बार विधायक और प्रदेश के पांच बार मुख्यमंत्री रहे शिअद के उम्रदराज सियासतदान प्रकाश सिंह बादल की जीत हर कोई पक्की मानकर चल रहा था। गुरमीत खुड्डियां ने उन्हें 11 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है। 

खुड्डियां पिछले लंबे समय से राजनीति के साथ जुड़े हुए हैं। पहले शिअद (मान) के साथ थे और फिर कांग्रेस के साथ जुड़ गए थे। उन्होंने लंबा समय कांग्रेस में काम किया और श्री मुक्तसर साहिब के जिला प्रधान भी रहे। वर्ष 2017 के विस चुनाव में वह लंबी से चुनाव मैदान में उतरे कैप्टन अमरिंदर सिंह के कवरिंग कैंडीडेट भी रहे। लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री बनने के बावजूद लंबी हलके को नजरंदाज करने के चलते बीती जुलाई में कांग्रेस को छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।

लंबी हलके की कांग्रेस की अधिकतर टीम भी उनके साथ ही आप में चली गई थी। आप की ओर से घोषित की गई चुनाव प्रत्याशियों की पहली सूची में ही उन्हें लंबी से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि पहली बार चुनाव मैदान में उतरे गुरमीत खुड्डियां बाबा बोहड़ प्रकाश सिंह बादल को हरा पाएंगे। लेकिन खुड्डियां ने बादल को 11396 वोट से हराकर इतिहास रच दिया है।

बादल की हार से क्षेत्र में हर कोई हैरान

बादल की हार को लेकर क्षेत्र के लोगों को भी हैरानी हो रही है। लंबी क्षेत्र के गांव खुड्डियां के निवासी गुरमीत सिंह जमीनी तौर पर इस हलके के साथ जुड़े हुए हैं। साधारण किसान परिवार से संबंधित खुड्डियां करीब 15 एकड़ जमीन के मालिक हैं। उनके पिता जगदेव खुड्डियां कुछ समय पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। छह दिनों बाद सरहिंद नहर से उनका शव बरामद हुआ था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें