Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather News: बढ़ने लगा है ठंडक का अहसास, मौसम विभाग ने धुंध को लेकर कही ये बात

मौसम अब धीरे-धीरे करवट बदल रहा है। सुबह काफी ठंडक रहने लगी है। वहीं जालंधर में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा ही हाल बना रहने की संभावना है।24 घंटे पहले के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

By Ankit SharmaEdited By: Jeet KumarUpdated: Wed, 27 Sep 2023 04:19 AM (IST)
Hero Image
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना

जालंधर, जागरण संवाददाता: पंजाब के जालंधर में मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा और मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ऐसा ही हाल बना रहने की संभावना है। जिसके चलते ही अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

24 घंटे पहले के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस हिसाब से न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ दलजीत सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे हालात बने रहेंगे और तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा सकेगा। ठंडक का अहसास धीरे-धीरे बढ़ने की ही संभावना है। वे कहते हैं कि जब मानसून के संपन्न होने पर ऐसा परिवर्तन आता ही है। जिसके चलते ही धुंध छाने लग पड़ी है।

यह भी पढ़ें- फसल अवशेष जलाने वालों के नहीं बनेंगे असलहा लाइसेंस, न ही होंगे रिन्यू

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर