Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Jalandhar Crime: नाम बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फंसा करता रहा दुष्कर्म, बाद में युवक निकला मुस्लिम

जालंधर में नाम बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फंसा मुस्लिम युवक की ओर से दुष्कर्म किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक दुष्कर्म करने के बाद शादी से मुकर गया। लड़की ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दे दी है।

By sukrant safariEdited By: Vinay kumarUpdated: Wed, 16 Nov 2022 04:55 PM (IST)
Hero Image
जालंधर में मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर लड़की को प्रेम जाल में फंसा दुष्कर्म किया।

संवाद सहयोगी, जालंधर। देशभर में नई दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की चर्चा है। मंगलवार को ही उत्तर प्रदेश में मुस्लिम युवक के गर्लफ्रेंड को चौथी मंजिल से फेंकने का भी मामला सुर्खियों में आया। उन सबके बीच जालंधर में एक युवती ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम युवक ने नाम बदल कर प्रेम जाल में फंसाया है।  

जालंधर में नाम बदलकर लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने व बाद में शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। लड़का मुस्लिम था लेकिन उसने लड़की को अपना नाम गलत बताया, जिस कारण वह उसके झांसे में आ गई।

प्रेस क्लब जालंधर में युवती ने बताया कि पहले जब वह रिश्ते में आई तो लड़के ने उससे अपना गलत नाम बता कर फंसा लिया फिर बाद में कुछ महीनों बाद उसे पता लगा तो लड़का मुस्लिम निकला। युवती ने कहा कि वह पहले शारीरिक संबंध बना चुका था जिसके बाद उसे शादी के लिए कहा तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। इस बारे में पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी है।

वीजा बुक इमीग्रेशन के दफ्तर में मालिक से युवकों ने की मारपीट

जालंधर : बस स्टैंड के नजदीक सेंटर मार्केट में वीजा बुक इमीग्रेशन के दफ्तर में वीजा लगवाने आए युवक ने साथियों सहित इमीग्रेशन दफ्तर के मालिक से मारपीट की। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इमीग्रेशन दफ्तर के मालिक मखदूमपुरा निवासी बलराज ने बताया कि 3 माह पहले जम्मू निवासी रवि ने कनाडा का टूरिस्ट वीजा उनके इमीग्रेशन के द्वारा अप्लाई करवाया था, उसका रिजल्ट आना अभी पेंडिंग है। बलराज ने बताया कि रवि अपने साथियों सहित दफ्तर में आया और वीजा पेंडिंग होने के कारण को लेकर बहसबाजी कर मारपीट की।

बुक इमीग्रेशन का लाइसेंस डीसी ने किया हुआ है सस्पेंड

वीजा बुक इमीग्रेशन का डीसी ने लाइसेंस सस्पेंड किया हुआ है, लेकिन इसके बावजूद ट्रैवल एजेंट मखदूमपुरा निवासी बलराज आफिस खोलकर लोगों को विदेश भेजने का कारोबार कर रहा है। चौकी प्रभारी मेजर ने बताया कि ट्रैवल एजेंट बलराज के लाइसेंस सस्पेंड को लेकर डीसी दफ्तर से रिकार्ड खंगाला जाएगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें