Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चार महीने पहले परगट ने किया था उदघाटन, अब आप के हलका इंचार्ज ने किया

जालंधर सेंट्रल हलके के बाद अब कैंट विधानसभा हलका में एक ही विकास कार्य के दो उद्घाटनों का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Updated: Wed, 20 Apr 2022 09:53 PM (IST)
Hero Image
चार महीने पहले परगट ने किया था उदघाटन, अब आप के हलका इंचार्ज ने किया

जागरण संवाददाता, जालंधर : जालंधर सेंट्रल हलके के बाद अब कैंट विधानसभा हलका में एक ही विकास कार्य के दो उद्घाटनों का मामला सामने आया है। एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सुरेंद्र सिंह सोढ़ी ने दीपनगर-नंगल करार खां से सटी कालोनी रायल एस्टेट में सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया है। इस मामले में हलका विधायक परगट सिंह ने कहा है कि रायल एस्टेट की सड़कें बनाने के काम का उद्घाटन 21 नवंबर 2021 को कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए बेस वर्क पूरा हो चुका है और अब सिर्फ लुक बजरी ही बिछाई जानी थी। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज दोबारा उदघाटन कर शोहरत हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जालंधर कैंट में हार से बौखला गए हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें