Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हिमाचल में लिखे थे खालिस्तान समर्थक नारे, HP पुलिस ने फिल्लौर से पकड़े तीन आरोपित; पन्नू ने ली जिम्मेदारी

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थक नारे (pro-Khalistan slogans) लिखने वाले तीन आरोपितों को हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने जालंधर के फिल्लौर के गांव ढेसियां में रहने वाले तीन युवकों (Three Accused Arrested) को गिरफ्तार किया है। हिमाचल की पुलिस बीती रात जालंधर के फिल्लौर में छापेमारी करने के लिए आई थी। जालंधर पुलिस की मदद से उसने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।

By sukrant safariEdited By: Nidhi VinodiyaUpdated: Sun, 03 Dec 2023 03:38 PM (IST)
Hero Image
हिमाचल में लिखे थे खालिस्तान समर्थक नारे, पन्नू ने ली जिम्मेदारी फोटो जागरण

जागरण संवाददाता, जालंधर। हिमाचल प्रदेश में खालिस्तान समर्थक नारे (pro-Khalistan slogans) लिखने वाले तीन आरोपितों को हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने जालंधर के फिल्लौर के गांव ढेसियां में रहने वाले तीन युवकों (Three Accused Arrested) को गिरफ्तार किया है। हिमाचल की पुलिस बीती रात जालंधर के फिल्लौर में छापेमारी करने के लिए आई थी। जालंधर पुलिस की मदद से उसने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान 26 वर्षीय फूलचंद, 28 वर्षीय अरजिंदर सिंह और 25 वर्षीय सुरजा गांव निवासी हैरी के रूप में हुई है। 

सीसीटीवी खगाले तो जालंधर से जुड रहे तार

आरोपितों ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चिंतपूर्णी मंदिर के पास बंद पड़ी दुकानों के शटर पर खालिस्तानी नारे लिखे थे। उन्होंने लिखा था खालिस्तान जिंदाबाद, शहीद भिंडरानवा वाला जिंदाबाद और खालिस्तान का हिस्सा है हिमाचल...। सुबह दुकानदारों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो धीरे-धीरे तार जालंधर से जुड़ने लगे। 

रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी हिमाचल पुलिस

हिमाचल पुलिस ने फिल्लौर तक सीसीटीवी कैमरे के तार फिल्लौर तक पहुंचे और फिल्लौर पुलिस के साथ मिलकर गांव ढेसियां में रहने वाले तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि तीनों ने पैसों के लिए यह काम किया है। हिमाचल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 

हिमाचल में सिखों का हुआ था कत्ल

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने ली थी जिम्मेदारी हिमाचल में खालिस्तानी नारे लिखने के बाद आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। पन्नू ने कहा था कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को याद करवाया जाता है कि नवंबर 1984 में इसी जगह पर सिखों का कत्ल हुआ था। इसलिए पंजाब को आजाद कराकर हिमाचल को भी खालिस्तान का हिस्सा बनाया जाएगा। पन्नू से पहले भी कई जगह पर ऐसे काम करवा चुका है। जालंधर, लुधियाना सहित अन्य की जगह पर उसने पैसे देकर नौजवानों से ऐसे नारे लिखवाए थे।

तीनों को किया गया गिरफ्तार 

नारे लिखने के बाद होटल में रुक गए थे आरोपित चिंतपूर्णी थाने की प्रभारी रोहिणी ठाकुर ने बताया कि तीनों आरोपित नारे लिखने के बाद एक होटल में रुक गए थे। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद पता चला कि वह सारे एक होटल में गए हैं। वहां से तीनों के चेहरे पहचान में आए इसके बाद आगे जांच कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर