Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Election Result 2022: मिलिए आप नेता लाभ सिंह उगोके से, सीएम चन्नी को भदौड़ में 33 हजार वोटो से हराकर बने नायक

Punjab Election Result 2022 मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शिकस्त मिली है। चन्नी पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस थे। इसीलिए हाईकमान की ओर से उन्हें दो सीटों से उतारा था। चन्नी न तो खुद जीत सके और न ही पार्टी को जीत दिला सके।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Thu, 10 Mar 2022 06:29 PM (IST)
Hero Image
Punjab vidhansabha Election Result 2022: भदौड़ में सीएम चन्नी के हराने वाले आप के नौजवान नेता लाभ सिंह उगोके।

जेएनएन, रुपनगर। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत हासिल हुई है। पार्टी को 18 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आप की झाड़ू पूरे पंजाब में चली है। पार्टी 80 सीटें जीत चुकी है और 10 पर आगे है। आप की लहर में कई दिग्गज भी धराशाही हो गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हैं। उन्हें दोनों विधानसभा क्षेत्रों श्री चमकौर साहिब और भदौड़ से आप के नौजवान प्रत्याशी के हाथों पराजय मिली है। 

भदौड़ में सीएम चन्नी आप प्रत्याशी से पार नहीं पा सके और दूसरे स्थान पर रहे। यहां उन्हें साधारण मजदूर परिवार से संबंधित आप के उम्मीदवार लाभ सिंह उगोके ने करारी शिकस्त दी। नौजवान उगोके ने कांग्रेस के उम्मीदवार सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को करीब 33 हजार वोटों से हराया है।करारी शिकस्त दी। उगोके को 63967 वोट मिले। उनके मुकाबले में सीएम चन्नी के वल 26409 वोट ही हासिल कर सके। 

लाभ सिंह के पास में केवल 75 हजार कैश और मोटरसाइकिल

नामांकन पत्र दौरान दिए ब्यौरे अनुसार उन्होंने अपने पास 75 हजार 800 रुपये की नकदी, बैंक के दो खातों में 9834 और दो हजार दिखाए गए हैं। उनके पास न तो कोई आभूषण था व न ही कोई संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास एक मोटरसाइकिल ही है।

आइ स्पेशलिस्ट हैं चन्नी को हराने वाले डा. चरणजीत

श्री चमकौर साहिब तो मुख्यमंत्री चन्नी के लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही थी। यहां उन्हें आप के डा. चरणजीत सिंह ने करीब 9000 वोटों से शिकस्त दी है। डा. चरणजीत सिंह को 70248 वोट मिले। मुख्यमंत्री चन्नी केवल 62306 वोट ही हासिल कर सके। 

डा. चरणजीत सिंह ने श्री चमकौर साहिब सीट से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को पराजित किया है।

1961 में जन्में डा.चरणजीत सिंह मोरिंडा में लंबे समय से आइ स्पेशलिस्ट हैं। वह इलाके के लोगों से जुड़े हुए हैं। इनकी पत्नी हरजीत कौर भी चंडीगढ़ में सेक्टर-16 में गाइनी स्पेशलिस्ट हैं। डा.चरणजीत ने श्री चमकौर साहिब में दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरे थे। पिछले चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से हार गए थे। तब उन्हें 48752 वोट पर संतोष करना पड़ा था जबकि चन्नी 61060 वोट मिले थे। हालांकि इस बार डा.चरणजीत ने बाजी मार ली है।

यह भी पढ़ें - Punjab Election Results 2022 : ये हैं नवजोत सिंह सिद्धू को हराने वाली जीवन ज्योत कौर, लोग कहते हैं पंजाब की 'पैड वूमैन'

यह भी पढ़ें - Punjab Election Result 2022: पंजाब में चल गई केजरीवाल की गारंटी, काम नहीं आई कांग्रेस की रणनीति, दलित फैक्टर फेल

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें