Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Loksabha Election Results 2024: SAD को अपने गढ़ में लगा झटका, इन सीटों पर पार्टी चौथे स्थान पर पहुंची

अपने आप को बड़ी पार्टी कहलवाने वाली शिरोमणि अकाली दल का वोट प्रतिशत भाजपा से नीचे जाता दिखाई दे रहा है और दोपहर तक अकालीदल को मात्र 13.42 फीसदी ही मिलता दिखाई पड़ रहा है जबकि भारतीय जनता पार्टी जो किसी समय शिअद का गठजोड़ साथी था उसे 17.83 फीसदी वोट प्रतिशत मिला है। वोट प्रतिशत में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बराबर की टक्कर है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 04 Jun 2024 01:37 PM (IST)
Hero Image
Punjab Loksabha Election Results 2024: पंजाब में SAD दल को जबरदस्त झटका

इन्द्रप्रीत सिंह, चंडीगढ़। पंजाब लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल को इस बार बड़ा झटका लग सकता है। अभी तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पार्टी 13 लोकसभा सीटों में केवल एक सीट बठिंडा पर ही आगे चल रही है। 

राज्य की एकमात्र क्षेत्रीय पार्टी जिसका दावा था कि इस बार पार्टी काफी अच्छा करेगी, लेकिन पार्टी इसके विपरीत काम करती दिखाई पड़ रही है। बठिंडा सीट से पार्टी की एकमात्र उम्मीद हरसिमरत कौर बादल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार व कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां से आगे चल रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरसिमरत कौर बादल 34016 वोटों से आगे चल रही हैं। 

यह भी पढ़ें:  24 साल में जो कभी नहीं हुआ वो अब होगा? रुझानों में बीजेपी ने यहां खिला दिया 'कमल'; बनने जा रही सरकार

शिरोमणि अकाली दल की सबसे ज्यादा बुरी स्थिति संगरूर और खडूर साहिब में हो रही है। जहां, पार्टी के उम्मीदवार पांचवें नंबर पर चल रहे हैं। संगरूर में पार्टी उम्मीदवार को 40290 वोट ही मिले और वह पहले नंबर पर चल रहे आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह मीत हेयर से 1.93 लाख मतों से पीछे चल रहे थे। लगभग ऐसी ही स्थिति खडूर साहिब में चल रही है।

बीजेपी को 17.83 फीसदी वोट 

लोकसभा 2024 चुनाव में शिरोमणि अकाली दल का वोट प्रतिशत भी भाजपा से नीचे जाता दिखाई दे रहा है। दोपहर तक अकाली दल को मात्र 13.42 फीसदी वोट ही मिला है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को 17.83 फीसदी वोट प्रतिशत मिला है। पूर्व समय में शिअद का गठजोड़ बीजेपी से था। 

वोट प्रतिशत में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में बराबर की टक्कर है। कांग्रेस को अभी तक 26.42 वोट प्रतिशत और 26.32 फीसदी आम आदमी पार्टी को मिलता दिखाई पड़ रहा है। मात्र 10 फीसदी अधिक वोट पड़ने के बावजूद कांग्रेस सात सीटों पर बढ़त बना रखी है। 

भारतीय जनता पार्टी अब तक एक भी सीट पर बढ़त बनाने में असफल रही है। इसके बावजूद बीजेपी पांच सीटों पर दूसरे और चार सीटों पर तीसरे नंबर पर है। तीन सीटों पर चौथे और एक सीट फरीदकोट में पांचवें नंबर पर दिखाई पड़ रही है। फिलहाल, कांग्रेस सबसे अच्छी स्थिति में दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें: Maharashtra Lok Sabha Election Result 2024 LIVE: भाजपा 11, उद्धव गुट 10 और शिंदे सेना 6 सीटों पर चल रही आगे

सात सीटों अमृतसर, गुरदासपुर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, फिरोजपुर, लुधियाना और पटियाला में पहले नंबर पर चल रही है। वहीं, श्री आनंदपुर साहिब, होशियारपुर और खडूर साहिब में दूसरे नंबर पर है। जबकि, संगरूर, फरीदकोट और बठिंडा में तीसरे नंबर पर है।

मात्र 3 सीट पर आप आगे 

सत्तारूढ़ पार्टी आम आदमी पार्टी के लिए भी बुरी खबर है। मुख्यमंत्री भगवंत मान जो सभी 13 सीटों को जीतने का दावा कर रहे थे, केवल 3 सीटों पर ही आम आदमी पार्टी आगे है। चार सीटों पर दूसरे नंबर और 6 सीटों पर तीसरे नंबर पर है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें