Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Pulses Price Fall: दालों की बंपर फसल से 30 रुपे प्रति किलो तक गिरे दाम, दो महीने नहीं बढ़ेंगे

महंगाई के दौर में दालों के दाम में गिरावट से गरीबों को हल्की राहत मिली है। 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहे दालों के दाम लुढ़क कर 80 रुपये रह गए हैं। इसका कारण मध्य प्रदेश में दालों की बंपर पैदावार को बताया जा रहा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Sat, 11 Jun 2022 09:46 AM (IST)
Hero Image
दालों के दामों में गिरावट का असर अगले दो महीने रहने की संभावना है। सांकेतिक चित्र।

शाम सहगल, जालंधर। थोक मंडी में दालों की भारी आवक से लंबे अर्से बाद दालों के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि दामों में गिरावट का सिलसिला करीब दो महीने यथावत रहेगा। थोक के बाद रिटेल में भी दामों में भारी गिरावट का असर दिखाई देने लगा है।

रसोई गैस सिलेंडर तथा सब्जियों की आसमान छूती कीमतों ने घरेलू उपभोक्ताओं का बजट गड़बड़ा दिया था। इस बीच दालों के कम हुए दामों गरीबों को हल्की राहत दी है। महंगाई के दौर में अभी तक 100 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहे दालों के दाम लुढ़क कर 80 रुपए प्रति किलो से कम रह गए हैं। थोक व्यापारियों के मुताबिक मध्यप्रदेश में इस बार दालों की बंपर फसल होने के चलते थोक के बाद रिटेल मार्केट में भी दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

तीन साल बाद 60 रुपये से कम हुई चना दाल 

तीन साल पहले यानी 2020 में काले चने तथा चने की दाल की कीमतें थोक में 55 से लेकर 58 रुपए प्रति किलो तक चल रही थी। इसके बाद दामों में लगातार बढ़ोतरी के बीच काले चने तथा चने की दाल की कीमतें 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इस बार चना दाल के दाम लुढ़क कर थोक में 56 रुपये प्रति किलो रह गए हैं। इसी तरह 130 रुपये पर प्रति किलो तक पहुंची मूंग की धुली दाल थोक में 90 रुपये प्रति किलो रह गई है।

दो महीने यथावत रहेंगे दाम

दालों के थोक व्यापारियों की मानें तो आने वाले दो महीने तक दामों में गिरावट बनी रहेगी। कारण मध्यप्रदेश में दालों की बंपर फसल तथा व्यापारियों के पास पहले से पड़े स्टाक के चलते आने वाले दो माह में दालों की कमी पेश नहीं आएगी। इस बीच मानसून से पहले विभिन्न वरायटी की दाल की फसल पककर तैयार हो जाएगी। ऐसे में लोगों को दो महा तक सस्ती दालें लोगों को राहत देती रहेंगी।

थोक में दालों के दामों में आई गिरावट का आंकड़ा प्रति किलो में

दाल चना

पहले : 90

अब : 56

मूंग धुली दाल

पहले : 130

अब : 90

माह साबुत

पहले : 120

अब : 88

अरहर की दाल

पहले : 120

अब : 90

रोंगी

पहले : 110

अब : 80

मसूर की दाल

पहले : 120

अब : 90

सफेद चने

पहले : 130

अब : 85 से 105

मूंग की साबुत लाल

पहले : 110

अब : 80