Move to Jagran APP

पंजाब में जिलों के बीच बस सेवा आज से शुरू, सुबह सात शाम सात बजे तक चलेंगी बसें

रास्ते में किसी भी जगह पर बस रोकी नहीं जाएगी और न ही उसमें यात्री सवार करवाए जाएंगे। जहां से बस रवाना होगी वहां पर बस रवाना होने से पहले ही 20 यात्रियों की टिकट काटी जाएगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Wed, 20 May 2020 09:03 AM (IST)
Hero Image
पंजाब में जिलों के बीच बस सेवा आज से शुरू, सुबह सात शाम सात बजे तक चलेंगी बसें

जालंधर, जेएनएन। लगभग दो माह के अंतराल के बाद पंजाब में बुधवार से सरकारी बस सेवा शुरू हो जाएगी। पंजाब रोडवेज ने अपने समस्त 18 डिपुओं से मुख्य रूटों पर बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। सरकारी बस सेवा सुबह सात बजे शुरू होगी और शाम सात बजे तक चलेगी। खास यह रहेगा कि बस सेवा एक जिला मुख्यालय से दूसरे जिला मुख्यालय के उस बस स्टैंड तक जाएगी जहां पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित कोरोना वायरस से बचाव के पूरे इंतजाम होंगे। बसों की संख्या यात्रियों की संख्या पर निर्भर करेगी।

रास्ते में किसी भी जगह पर बस रोकी नहीं जाएगी और न ही उसमें यात्री सवार करवाए जाएंगे। जहां से बस रवाना होगी, वहां पर बस रवाना होने से पहले ही 20 यात्रियों की टिकट काटी जाएगी और उसके बाद ड्राइवर एवं कंडक्टर अपने केबिन में बैठ जाएंगे और यात्रियों के केबिन में कंडक्टर प्रवेश नहीं करेगा। प्रत्येक बस में सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे तथा वर्कशाप से रवाना होने से पहले बस को सेनिटाइज भी किया जाएगा। मुख्यालय की तरफ से डिपुओं को यह अधिकार दिए गए हैं कि अगर घोषित किए गए रूट्स में कोई रूट छूट गया है तो वे अपनी मर्जी से भी आपरेट कर सकते हैं लेकिन नियमों की पालना जरूरी है।

20 मई से चलाए जाने वाले रूट

चंडीगढ़ डिपो

1. चंडीगढ़ से लुधियाना

2. चंडीगढ़ से पटियाला

रोपड़ डिपो

1. रोपड़ से चंडीगढ़

2. रोपड़, जालंधर वाया शहीद भगत ङ्क्षसह नगर

3. रोपड़ से शहीद भगत ङ्क्षसह नगर

बटाला डिपो

1. जालंधर से बटाला

2. बटाला से अमृतसर

3. बटाला से पठानकोट

पठानकोट डिपो

1. पठानकोट से अमृतसर

2. पठानकोट से जालंधर

3. पठानकोट से होशियारपुर

शहीद भगत सिंह नगर डिपो

1. शहीद भगत सिंह नगर से लुधियाना

2. शहीद भगत सिंह नगर से चंडीगढ़

3. शहीद भगत सिंह नगर से होशियारपुर

होशियारपुर डिपो

1. होशियारपुर से चंडीगढ़

2. होशियारपुर से जालंधर

3. होशियारपुर से गुरदासपुर

4. होशियारपुर, बटाला वाया टांडा

5. होशियारपुर से तलवाड़ा

पट्टी डिपो

1. पट्टी से मोगा

2. अमृतसर से फिरोजपुर वाया पट्टी

तरनतारन डिपो

1. तरनतारन से कपूरथला, जालंधर

2. तरनतारन से फिरोजपुर

मुक्तसर डिपो

1. मुक्तसर से बठिंडा

2. मुक्तसर, मोगा, लुधियाना

3. मुक्तसर, अबोहर व मलोट

4. मुक्तसर से फिरोजपुर

मोगा डिपो

1. मोगा से जालंधर

2. मोगा, अमृतसर वाया जीरा

3. मोगा से फरीदकोट

जगराओं डिपो

1. लुधियाना, मोगा वाया जगराओं

2. जगराओं से जालंधर

3. जगराओं से बरनाला

फिरोजपुर डिपो

1. फिरोजपुर से फाजिल्का, अबोहर

2. फिरोजपुर से अमृतसर

3. फिरोजपुर से मोगा

जालंधर-1 डिपो

1. जालंधर से अमृतसर

2. जालंधर से चंडीगढ़

3. जालंधर से पठानकोट

जालंधर-2 डिपो

1. जालंधर से मोगा

2. जालंधर से अमृतसर

3. जालंधर से चंडीगढ़

4. जालंधर से फिरोजपुर

नंगल डिपो

1. नंगल से चंडीगढ़

2. नंगल से लुधियाना वाया गढ़शंकर

3. नंगल से रोपड़

अमृतसर-1 डिपो

1. अमृतसर से पठानकोट

2. अमृतसर से फिरोजपुर

3. अमृतसर से जालंधर

अमृतसर-2 डिपो

1. अमृतसर से पठानकोट

लुधियाना डिपो

1. लुधियाना से संगरूर

2. लुधियाना से जालंधर

3. लुधियाना से चंडीगढ़

4. लुधियाना से शहीद भगत सिंह नगर वाया राहों 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।