Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Update Today: पंजाब में गर्मी के कड़े तेवर, 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान; उमस भी छुड़ा रही पसीने

Punjab Weather Update पंजाब में अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। एक हफ्ते से लगातार जहां मौसम साफ रहा वहीं तापमान में भी निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। यही कारण है कि हफ्ते के पहले ही दिन खूब धूप खिली और बढ़ती गर्मी ने लोगों के खूब पसीने छुड़ाए। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी।

By Ankit Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 09 Apr 2024 08:10 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather Update Today: पंजाब में गर्मी के कड़े तेवर, 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

जासं, जालंधर। Punjab Weather Update Today: एक सप्ताह से निरंतर मौसम जहां साफ रह रहा है, वहीं तापमान में भी निरंतर बढ़ौतरी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते सप्ताह के पहले ही दिन खूब धूप खिले और बढ़ती गर्मी ने महानगर वासियों को खूब परेशान भी किया।

क्योंकि अधिकतम तापमान बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है।

तापमान में होगी वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी आसमान साफ रहने के साथ-साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी। जिस वजह से जल्द ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व इससे पार तक पहुंच जाएगा।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि आने वाले तीन दिन तो मौसम साफ रहने की वजह से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो सकता है, जबकि उसके बाद हल्के बादल छाए रहने की वजह से हल्क गिरावट भी देखी जा सकेगी। मगर उसके बाद तेजी से तापमान में फिर से बढ़ौतरी दर्ज की जाएगी।

छह बजकर 53 मिनट पर होगा सूर्यास्त

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते दिन पंजाब के कई हिस्सों में तापमान अधिकतम तापमान 32 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया वहीं नमी 46 प्रतिशत आंकी गई। वहीं मंगलवार को सूर्यादय का समय छह बजकर दस मिनट रहा। वहीं सूर्यास्त का समय छह बजकर 53 मिनट दर्ज है।

पटियाला में अधिकतम तापमान 36.5 और न्यूनतम तापमान 17.0 दर्ज किए जाने की संभावना है। वहीं आर्द्रता 50 फीसदी न्यूनतम और 29 फीसदी अधिकतम दर्ज करने की संभावना है। सोमवार का तापमानअधिकतम तापमान 36.5 रहा जबकि न्यूनतम तापमान 17.0 दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- Chemical Factory Fire Photos: पंजाब के डेराबस्सी स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तस्वीरें देखकर दहल उठेगा दिल