Move to Jagran APP

पंजाब में आम आदमी पार्टी अब अपने नाम से बनाएगी नए राशन कार्ड, क्या होगी इनकी खासियत?

Punjab Latest News पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार राज्य में नए राशन कार्ड (New Ration Card) जारी करने जा रही है जिन पर पार्टी का प्रचार होगा। इस कदम का उद्देश्य पार्टी की उपलब्धियों को उजागर करना और लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है। नए राशन कार्डों पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी होगी।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 22 Oct 2024 10:32 PM (IST)
Hero Image
Punjab News: आम आदमी पार्टी बनाएगी नए राशन कार्ड (File Photo)
साहिल गर्ग, बठिंडा। राज्य की आप सरकार अब अपने नाम से नए राशन कार्ड बनाएगी। इस पर राज्य सरकार का प्रचार करने की तस्वीर होगी। इसके लिए सभी जिलों के डीएफएसी को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही नए राशन कार्ड की प्रिंटिंग का काम शुरू हो जाएगा। हाल ही में राशन कार्डों की वेरिफिकेशन का काम किया गया है।

वहीं श्रमिकों की तरफ से नए कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई किया जा रहा है। वेरिफिकेशन के बाद ही इनके नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस समय राज्य में बीती कांग्रेस सरकार के समय बनाए गए नए स्मार्ट कार्ड से राशन डिपुओं पर लोगों को अनाज मिल रहा है। इन कार्डों पर कांग्रेस सरकार का प्रचार हो रहा है।

हालांकि, सत्ता में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नए कार्ड बनाने के लिए आटा दाल योजना का नाम बदल कर स्मार्ट कार्ड आटा दाल स्कीम रख दिया था। इसके बाद कांग्रेस सरकार के प्रचार करने वाले स्मार्ट कार्ड बनाए गए।

कार्डों पर होगा सरकार का प्रचार

साल 2022 में सत्ता में आप सरकार आ गई तो फिर से नए कार्ड बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत अब फिर से नए कार्ड बनाए जाएंगे। इन कार्डों पर आप सरकार का प्रचार होगा।

इससे पहले भी अकाली सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का फोटो लगे कार्ड बनाए गए थे। उस समय प्रताप सिंह कैरों फूड सप्लाई मंत्री थे. जिन्होंने कार्डों पर अपनी फोटो लगाने की भी बात की थी।

इसके बाद कैरों का फोटो लगे नए कार्ड बनाए गए थे और प्रकाश सिंह बादल का फोटो को हटा दिया गया था। जब एतराज हुआ तो बादल की सिंगल सिंगल फोटो को कार्डों पर लगाया गया।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 'हम किसानों के साथ हैं...', धान खरीद पर किसानों के आंदोलन के बीच क्या बोले CM भगवंत मान?

ऐसे में सवाल यह है कि हर सरकार नए कार्ड बनाने के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर देती है, लेकिन इसका जनता को क्या फायदा। अब एक बार फिर पंजाब की आप सरकार की ओर से पूरे राज्य में आटा दाल के नए कार्ड बनाने की तैयार की गई हैं।

इसके तहत छह अलग-अलग बातों की जानकारी देनी होगी। परिवार की आमदन के साधन क्या हैं। परिवार के पास कोई चार पहिया वाहन, घर में एसी तो नहीं है। बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ते हैं या सरकारी स्कूल में। यह सभी जानकारी आवेदक को देनी होगी। अगर इस दौरान कुछ गलत पाया गया तो कार्ड रद कर दिया जाएगा।

जिनके कार्ड कटे, वे भी कर सकते हैं अप्लाई

राज्य में आप सरकार बनने के बाद आटा दाल के कार्डों की वेरिफिकेशन करवाई गई। इस दौरान जिले में 21,215 कार्डों को काट दिया गया। बठिंडा में कुल 2,15,401 कार्ड थे। इसमें से 1,85,946 कार्ड सही पाए गए और 8240 कार्ड अनट्रेस मिले। जिन 21,215 लोगों के कार्डों को काटा गया था, अब नए कार्ड के लिए ये भी अप्लाई कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- अमृतपाल के जिगरी साथी गुरविंदर पाल को जेल में जान का खतरा, सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट में लगाई गुहार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।