Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sanskarshala: प्रिंसिपल अशोक बसरा बोले, बुजुर्गों में चेतना पैदा करेगी आधुनिक तकनीक, अकेलेपन से रखेगी दूर

Sanskarshala सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक बसरा ने कहा कि बुजुर्गों के लिए तकनीकी ज्ञान बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। इससे उनका अकेलापन दूर होगा। साथ ही उन्हें नई चीजें भी सीखने को मिलेगी।

By Jagran NewsEdited By: DeepikaUpdated: Thu, 03 Nov 2022 08:58 AM (IST)
Hero Image
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक बसरा। (जागरण)

जागरण संवाददाता, जालंधर। बुजुर्गों में चेतना पैदा करने के लिए आधुनिक तकनीक सहायक है। बदलते परिवेश में अति व्यस्त हो रहे जीवन में खुद को बुजुर्ग अकेला पा रहे हैं। शहरीकरण के बीच लुप्त हुए चौपाल के कल्चर में बुजुर्गों के पास समय व्यतीत करने का कोई भी विकल्प नहीं बचा है। घर पर सभी अपने-अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। बच्चे स्कूल और पुरुष कामकाज पर चले जाते हैं। आज की महिलाएं भी काम पर जाती हैं।

बुजुर्ग अकेलेपन का शिकार हो रहे हैं। वे चाहकर भी कितना टीवी देख लेंगे। उन्हें साथ बातचीत करने और उनकी बातें सुनने वाला चाहिए होता है। उनके भीतर अपने समय की यादें रहती हैं। ऐसे में तकनीकी ज्ञान सहायक बन सकता है। कई बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें फोन तक नहीं चलाना आता होगा। ऐसे में उन्हें फोन चलाना सिखाया जा सकता है। इससे वे जब भी अकेला महसूस करें तो झट से दूर बैठे जानकारों व रिश्तेदारों से बात कर लें। उनका फेसबुक अकाउंट बनाएं। बुजुर्गों को जानकारों से जुड़ने का तरीका बताएं। उन्हें हर दिन नई जानकारियों के साथ-साथ तकनीकों के बारे में बताते रहें कि किस प्रकार से इसका इस्तेमाल कर लाभ लिया जा सकता है।

इससे जानकारों से दूर होते हुए भी उनके पास होने का अहसास रहेगा। वीडियो काल के जरिए एक दूसरे को देख भी सकते हैं। बस नजरिया बदलने की जरूरत है। देखते ही देखते बुजुर्गों और अभिभावकों को नई तकनीकों के फायदे देख कर अच्छी लगने लगेगी। इससे उनके स्वभाव में भी बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा कहीं किसी चीज की जानकारी चाहिए हो तो वे कहां से कैसे हासिल कर सकते हैं उसके बारे में भी बताएं।

यही नहीं तकनीक के माध्यम से हर छोटे-मोटे कामों के लिए भागदौड़ करने के बजाय घर बैठे ही किस प्रकार से लाभ ले सकते हैं, उसके बारे में भी बताएं। बुजुर्गों की हर छोटे-छोटे घर के कार्य खुद जाकर करने की आदत बनी होती है, मगर वे बिना किसी प्रकार के समय को बर्बाद किए चंद ही सैकेंड्स में उसका लाभ ले सकते हैं। इससे वे खुद को भी अपडेट रख सकेंगे और तकनीक का बेहतर तरीके से समय पर इस्तेमाल कर लाभ भी ले सकेंगे। -अशोक बसरा, प्रधानाचार्य, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल जमशेर।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Weather Update: शहर में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, मौसम में महसूस होगी ठंडक

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 3rd November 2022: शहर में किशाेराें काे आज लगेगी वैक्सीन; जानें और क्या है खास

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें