Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लायंस क्लब जालंधर में लगा सोलर पावर जनरेशन प्लांट, पूर्व प्रधान हरभजन सैनी ने किया उद्घाटन

लायंस क्लब जालंधर में सोलर पावर जनरेशन प्लांट प्रोजेक्ट लगाया गया। यह प्रोजेक्ट पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी अरूण वशिष्ट सुखदेव सिंह धालीवाल व लक्ष्मण सिंह नरवाल की प्रेरणा व सहयोग से कामयाब हुआ। सैनी ने क्लब को 21000 रुपये का योगदान दिया।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Tue, 17 May 2022 02:28 PM (IST)
Hero Image
लायंस क्लब जालंधर में सोलर पावर जनरेशन प्लांट लगाया गया।

जागरण संवाददाता, जालंधर। लायंस भवन लाजपत नगर में लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान जेपी एस सिद्धू की अध्यक्षता में सोलर पावर जनरेशन प्लांट प्रोजेक्ट का उद्घाटन मुख्य मेहमान पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी ने  किया। उनके साथ पूर्व गवर्नर जे यबी सिंह चौधरी मौजूद थे। यह प्रोजेक्ट पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, अरूण वशिष्ट, सुखदेव सिंह धालीवाल व लक्ष्मण सिंह नरवाल की प्रेरणा व सहयोग से कामयाब हुआ। सैनी ने क्लब को 21,000 रुपये का योगदान दिया। सुरेंद्र कौर चौधरी ने मुख्य मेहमान का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर रीजन चेयरमैन राजेंद्र पाल सिंह बहल, अश्वनी सहगल, पूर्व प्रधान ललतेश भसीन, रवि मलिक, आरएस आनंद, एमपी सिंह, कंवल सचदेवा, दिनेश शर्मा, नवनियुक्त प्रधान सुरेंद्र कौर चौधरी, लायन गुरविंदर कौर, चरणजीत सिंह सैनी, सीनियर उप प्रधान मनीष चोपड़ा, केवल शर्मा, कार्यवाहक सचिव अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष परमजीत सिंह सैनी, पीआरओ अरूण विशिष्ट, जगन नाथ सैनी, गोपाल कृष्ण लूंबा, एके बहल, मोहित सलूजा, दया कृष्ण छावड़ा, सुधीर कपूर, हर्षवर्धन शर्मा, खुशपाल सिंह, सेवा सिंह, कुलजीत सिंह व अन्य सदस्य परिवार सहित उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पीलिया के मरीजों को दें प्रोटीन युक्त आहार: डा. सिंघल

जागरण संवाददाता, जालंधर : गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। गर्मी में दूषित पानी की सप्लाई लोगों के लिए बीमारियों के द्वार खोल रही है। इससे पीलिया के मामले भी बढ़ जाते हैं। पीलिया के मरीजों को इलाज के साथ पौष्टिक आहार भी देना जरूरी है। इस बात की जानकारी स्थानीय पीजीआइ अस्पताल के डा. अमित सिंघल ने आईमा की ओर से आयोजित संगोष्ठी के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोगों में पीलिया, लीवर तथा पैनक्रियाज के मरीजों को आहार देने को लेकर कई भ्रांतियां होती हैं। इसी वजह से मरीज की बीमारी कम होने के बजाय बढ़ती चली जाती है। उन्होंने कहा कि मरीज के प्रोटीन युक्त खाना देना चाहिए। इसमें पनीर, दूध, अंडा, दालें, तथा दही आदि देने से मरीज जल्द ठीक होता है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें