Move to Jagran APP

Surjit Hockey Tournament: भारतीय रेलवे ने इंडियन आयल और पीएनबी ने एएससी को हराया

पहला मैच भारतीय रेलवे व इंडियन आयल के बीच खेल गया। खेल के 60वें मिनट में भारतीय रेलवे के खिलाड़ी शिशि गोदा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 2-1 कर मैच जीत लिया। भारतीय रेलवे ने दो जीत के साथ छह अंक हासिल कर लिए हैं।

By Kamal KishoreEdited By: Pankaj DwivediUpdated: Tue, 01 Nov 2022 10:35 PM (IST)
Hero Image
जालंधर में सुरजीत हाकी टूर्नामेंट के दौरान जद्दोजहद करते इंडियन आयल ‌व इंडियन रेलवे टीम के खिलाड़ी। फोटो विजय शर्मा

जागरण संवाददाता, जालंधर। ओलिंपियन सुरजीत हाकी स्टेडियम में चल रहे ओलिपिंयन सुरजीत हाकी टूर्नामेंट के खेले गए दो मैचों में भारतीय रेलवे व पंजाब नेशनल बैंक ने जीत दर्ज की। मंगलवार को स्टेडियम में पहला मैच भारतीय रेलवे व इंडियन आयल के बीच खेल गया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाफ समय तक गोल नहीं होने दिया।

इसके बाद खेल के 36वें मिनट में इंडियन आयल के गुरजिंदर सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली। खेल के 58वें मिनट में रेलवे के अर्जुन शर्मा ने मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 बराबरी कर लाकर खड़ा दिया। खेल के 60वें मिनट में भारतीय रेलवे के खिलाड़ी शिशि गोदा ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 2-1 कर मैच जीत लिया। भारतीय रेलवे के तीन लीग मैचों में दो जीत के साथ छह अंक हासिल कर लिए है। इंडियन आयल टीम ने तीन लीग मैचों में से दो जीत के साथ छह अंक हासिल किए है।

दूसरे मैच में पीएनबी ने एएससी जालंधर को 5-3 गोल से हराकर मैच जीत लिया। पीएनबी के खिलाड़ी सत्येंद्र ने पहले मिनट में मैदानी गोल करके 1-0 से बढ़त हासिल कर ली। खेल के चौथे मिनट में एएससी के खिलाड़ी रवनीत ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-1 गोल बराबरी कर दिया। पीएनबी से गुरजिंदर सिंह ने 18वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 2-1 कर दिया।

एएससी के खिलाड़ी गौतम ने 20वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 2-2 बराबर कर दिया। पीएनबी से भगत सिंह ढिल्लों ने 26वें मिनट व पीएनबी से दीपक ने 28वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 4-2 पहुंचा दिया। पीएनबी के दीपक ने 50वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 5-2 पहुंचा दिया। एएससी के खिलाड़ी डेविड ने 56वें मिनट में मैदानी गोल कर स्कोर 5-3 पहुंचा दिया।

इस अवसर पर लवली ग्रुप से नरेश मित्तल, अमन मित्तल, हाकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली, ओलिंपियन बलविंदर शम्मी, तरलोक सिंह भुल्लर, रणबीर सिंह टुट, इकबाल सिंह संधू, नाथ सिंह गाखल, भुवनेश्नर पांडे, कैम गिल, अवतार तारी, कश्मीर सिंह, कुलदीप बग्गा, सुरिंदर सिंह भापा, गुरविंदर सिंह, राम प्रताप, लखविंदर सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, रमणीक रंधावा उपस्थित थे।

बुधवार को खेले जाने वाले मैच

-पंजाब एंड सिंध बैंक दिल्ली बनाम एएससी जालंधर- चार बजे

-पंजाब पुलिस बनाम भारतीय वायु सेना दिल्ली-5.45 बजे

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें