Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जालंधर के मॉडल टाउन मार्केट में मिलता है बड़े से बड़ा ब्रांड, हर चीज की अलग से बनी है मार्केट

जालंधर शहर में वैसे तो हर एक चीज बड़ी आसानी से मिल जाती है। फिर बात चाहे दुनिया भर के किसी भी ब्रांड की हो या फिर उद्योग से जुड़ी किसी भी वस्तु की। हर चीज की अलग से मार्केट बनी हुई है।

By Vinay kumarEdited By: Updated: Sat, 20 Feb 2021 08:56 AM (IST)
Hero Image
जालंधर के मॉडल टाउन मार्केट में बड़े से बड़ा ब्रांड मिलता है।

जालंधर [प्रियंका सिंह]। वैसे तो जालंधर शहर में हर एक चीज बड़ी आसानी से मिल जाती है। फिर बात चाहे दुनिया भर के किसी भी ब्रांड की हो या फिर उद्योग से जुड़ी किसी भी वस्तु की। देश विदेश से व्यापारी यहां पर खरीदारी करने के लिए आते हैं। हर चीज की अलग से मार्केट बनी हुई है। शहर में आकर उस चीज का नाम लो लोग आपको मार्केट में भेज देंगे। कुछ ऐसे ही पहचान बना चुका है जालंधर शहर का प्रसिद्ध मॉडल टाउन मार्केट।

बस स्टैंड से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह विशाल मार्केट की एक अलग ही खासियत है। इसे मॉडर्न लोगों की मार्केट के नाम से भी जाना जाता है। फैशन से जुड़ी हर चीज इस बाजार में ट्रेंड में रहता है। बात चाहे महंगे से महंगे जूतों की हो या फिर चमड़े की मॉडल टाउन मार्केट एक जाना माना नाम बन गया है। आप ही कभी जालंधर शहर में शॉपिंग करने के लिए आए तो मॉडल टाउन मार्केट घूमना कभी ना भूले।

मार्केट में तब्दील हुआ रेजिडेंस एरिया- लगभग 70 के दशक से प्रचलित मॉडल टाउन मार्केट आज एक विशाल रूप धारण कर चुका है ‌। विभाजन से पहले यह पूरा एरिया रेजिडेंट्स एरिया कहलाता था। लेकिन धीरे-धीरे यहां पर दुकाने बननी शुरू हुई और दुकानों ने कब बड़े बड़े शोरूम का रूप ले लिया पता ही नहीं चला। जालंधर शहर का यह बहुत ही हाई-फाई मॉडर्न एरिया है। 

होटलों की है भरमार- इस मार्केट में केवल शोरूम या दुकाने ही नहीं बल्कि होटलों की भी भरमार है। शुरुआती दौर में यहां पर केवल गिनती के ही शॉप हुआ करती थी। और 12 ही होटल थे लेकिन आज के समय में मॉडल टाउन मार्केट में लगभग 70 से भी अधिक रिजॉर्ट, होटल, बार खुल गए हैं। जो भी ग्राहक इस मार्केट में खरीदारी करने के लिए आते हैं वह खरीदारी के बाद इन होटलों में जाकर खाना खाते हैं। ‌ या फिर जो बाहर से व्यापारी मॉडर्न मार्केट में आते हैं वह रुकने के लिए यही के होटल बुक करते हैं। ‌

मिलता है यहां पर हर ब्रांड- दुनिया का ऐसा कोई भी महंगे से महंगा ब्रांड नहीं जो इस मार्केट में ना मिलता हो। जैसे की फिला, नाइकी, एडिडास, गुच्ची, प्यूमा, जैसे अन्य कई ब्रांड के जूते , कपड़े ,बैग यहां पर आसानी से मिल जाते हैं। ‌ इसके अलावा यहां पर खाने के भी अनेक ब्राइटी है। इस मार्केट में आकर आपको अमीरो जैसा महसूस होगा क्योंकि यह मार्केट देखने में ही काफी अमीर लगता है।

हर समय लगी रहती है लोगों की भीड़- मॉडल टाउन मार्केट में हर समय लोगों की भीड़ देखने को मिलती है चाहे दिन हो या फिर रात। यहां पर त्योहारों के समय भी हर दुकान पर लोग लाइनों में खड़े दिखते। क्योंकि इस मार्केट में हर तरह के गिफ्ट्स उपलब्ध है जो त्यौहार या किसी भी समारोह के अनुसार मिल जाते हैं।  ‌

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें