Move to Jagran APP

पंजाब से शिमला, कुल्लू, मनाली और श्रीनगर का रुख कर रहे पर्यटक, छह गुणा बढ़ा टूर एंड ट्रैवल व्यवसाय

गुरदासपुर जिले में वित्त वर्ष 2020-21 में 17684 पर्यटनों का आवागमन हुआ था। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 27000 पर्यटकों का आवागमन हुआ है। इस तरह से इस साल में करीब 27 फीसदी ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ है।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Sun, 15 May 2022 12:54 PM (IST)
Hero Image
पंजाब से पहाड़ों का रुख करते हुए पर्यटक। (सांकेतिक)
रवि कुमार, गुरदासपुर। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए पंजाब से पर्यटक पहाड़ों का रुख करने लगे हैं, जिससे वहां चहलपहल बढ़ गई है। वहीं पर्यटकों की चहल कदमी बढ़ने से होटल और ट्रैवल व्यवसाय के कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। बता दें कि, कोरोना महामारी के कारण घाटे में जा रहे टूर एंड ट्रैवल व्यावसाय एक बार फिर से पटरी पर लौट आया है, जिससे ट्रैवल व्यवसाय 6 गुणा बढ़ गया है। वहीं बात करें गुरदासपुर की तो जिले में वित्त वर्ष 2020-21 में 17684 पर्यटनों का आवागमन हुआ था। जबकि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 27000 पर्यटकों का आवागमन हुआ है। इस तरह से इस साल में करीब 27 फीसदी ज्यादा यात्रियों का आवागमन हुआ है। पर्यटकों की बढ़ती जा रही संख्या से कारोबारियों की चांदी बनी हुई है। उधर पारे में लगातार इजाफा होने के कारण पर्यटन शिमला, कुल्लू-मनाली व श्रीनगर जैसे ठंडे इलाकों का रुख कर रहे हैं, जिससे इन इलाकों में बुकिंग अधिक हो रही है।

आंकड़ों पर डालें एक नजरः-

फरवरी 2021 में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 194 आय 29 लाख

मार्च 2021 में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 230 आय 34 लाख

अप्रैल 2021 में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 312 आय 46 लाख

फरवरी 2022 में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 369 आय 53 लाख

मार्च 2022 में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 374 आय 56 लाख

अप्रैल 2022 में बाहर जाने वाले यात्रियों की संख्या 416 आय 69 लाख

एक साल में 27 हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही

छह गुणा बढ़ा ट्रैवल्स कारोबार

पिछले साल की तुलना में ट्रैवल्स कारोबार में छह फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा यात्रियों की संख्या में कोरोना काल के बाद लगातार इजाफा हो रहा है।

होटल कारोबार में भी आई तेजी

साल 2021, 5 करोड़ और साल 2022 में 7 करोड़

देश के अंदर ही घूमना पसंद कर रहे पर्यटन

गलोबल ट्रैवल के संचालक का कहना है कि साल 2020 के बाद देश में आई वैश्विक कोरोना महामारी के बाद सरकार द्वारा लगाए गए लाकडाऊन के कारण टूर एंड ट्रेवल्स का कारोबार ठप्प हो चुका था, लेकिन अब फिर से व्यावसाय ने अपना जोर पकड़ लिया है। अब लोग बाहर घूमने जाना पसंद करने लगे है। विशेष कर देश के अंदर ही पर्यटन क्षेत्रों में अधिक जाना पसंद किया जा रहा है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।