Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अगले दो दिन साफ रहेगा आसमान, बढ़ेगी उमस

मानसून कमजोर पड़ने लगा है और आसमान साफ होने लगा है। अगले दो दिन तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होगा।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 17 Aug 2021 08:23 PM (IST)
Hero Image
अगले दो दिन साफ रहेगा आसमान, बढ़ेगी उमस

जागरण संवाददाता, जालंधर : मानसून कमजोर पड़ने लगा है और आसमान साफ होने लगा है। अगले दो दिन तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में इजाफा होगा। उमस भी परेशानी बढ़ा सकती है। मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में तेज धूप तो कहीं बादल छाए रहे। शाम को हलकी हवाएं चलने से राहत मिली। सुबह की शुरुआत ठंडी हवाओं के साथ हुई। जैसे दिन चढ़ता गया धूप निकलने से गर्मी बढ़ती गई। दिन में कई बार बादल छाए परंतु बिना बरसे ही निकल गए। पसीने से लोग तरबतर रहे। बाजारों में ग्राहकों का आवागमन रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा और तापमान में बदलाव न आने की संभावना है। सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ डा. विनीत शर्मा ने कहा कि वीरवार तक मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इस बीच तापमान में निश्चित रूप से इजाफा हो जाएगा। वीरवार तथा इसके बाद मानसून फिर अपना असर दिखा सकता है। बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें