Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weather Update Jalandhar : जालंधर में तेज धूप के साथ वीकेंड तक साफ रहेगा मौसम, गर्मी व उमस से बढ़ेगी परेशानी

Weather Update Jalandhar जालंधर में वीकेंड में मौसम में बदलाव के आसार है। पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह की तेज धूप खिली रहेगी। इस बीच दिन भर धूप खिली रहने से तापमान में इजाफा होगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Tue, 12 Oct 2021 07:24 AM (IST)
Hero Image
Weather Update Jalandhar जालंधर में वीकेंड तक मौसम साफ रहेगा।

जागरण संवाददाता, जालंधर। Weather Update Jalandhar जालंधर में बरसात थमने के साथ ही मौसम के मिजाज बदलने लगे हैं। तापमान का पारा चढ़ने लगा है। फिलहाल लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। वीकेंड में मौसम में बदलाव के आसार है। पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह की तेज धूप खिली रहेगी। इस बीच दिन भर धूप खिली रहने से तापमान में इजाफा होगा। ऐसे संकेत मौसम विभाग द्वारा आने वाले 24 घंटे को लेकर दिए गए हैं। जानकारों की मानें तो आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो वीकेंड पर तापमान में गिरावट हो सकती है आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं हल्की बौछारें पड़ने के आसार है। अधिकतम तापमान 4 और न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिर सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 21 डिग्री तक रहेगा।

यह भी पढ़ें-  Jalandhar Today 12th Oct 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

दरअसल, मानसून का सीजन खत्म हो चुका है। जबकि हाल ही में कुछ दिनों हुई पॉकेट रेन लोगों को गर्मी से तो राहत नहीं दे सकी अलबत्ता उमस में भारी इजाफा जरूर हो गया। वहीं बीते सप्ताह अधिकतर दिन रोजाना तेज धूप खिली रही। जिसके परिणाम स्वरूप अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा छू गया। हालांकि लोगों ने सितंबर माह में हुई तेज बारिश के बाद कम हुए तापमान के बाद लोगों ने अक्टूबर महीने में गर्मी से निजात दिलाने की उम्मीद थी। जबकि रोजाना खिल रही तेज धूप से लोगों के हाथ निराशा लगी है।

यह भी पढ़ें-  AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल कल से दो दिन के जालंधर दौरे पर, श्री देवी तालाब मंदिर में होंगे नतमस्तक

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि मानसून सीजन खत्म होने के बाद अब रोजाना धूप खिली रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अधिकतर दिन धूप खिली रहेगी। जिससे अधिकतम तापमान में इजाफे का दौर भी बरकरार रहेगा।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें