Move to Jagran APP

World Photography Day: ये हैं Sports Hub जालंधर की टॉप-10 तस्वीरें, आप भी जानें इनकी खासियतें

World Photography Day 2021 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस पर आइए देखते हैं पंजाब के स्पोर्ट्स हब जालंधर की टॉप-10 तस्वीरें। आपने इन खूबसूरत तस्वीरों को पहले नहीं देखा होगा। इन्हें अपने कैमरे में उतारा है दैनिक जागरण के फोटोजर्नलिस्ट विजय कुमार शर्मा ने।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Thu, 19 Aug 2021 06:59 PM (IST)
Hero Image
अंधेरे से निकल उजाले की खोज... यही संदेश देती है जालंधर में ब्यास दरिया की ये तस्वीर। फोटो विजय शर्मा

विजय शर्मा, जालंधर। 19 अगस्त को दुनियाभर में विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहते हैं एक तस्वीर उन बातों को बयां कर देती है जिन्हें हजारों शब्दों की मदद से भी कहा नहीं जा सकता है। आज विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं पंजाब की स्पोर्ट्स हब जालंधर की टॉप-10 तस्वीरें। ये वे तस्वीरें हैं जिन्हें आपने पहले कभी कहीं नहीं देखा होगा। इन्हें देखकर आप कह उठेंगे वाह हमारा शहर और इसके लोग कितने खूबसूरत हैं। आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर।

1. नया सवेरा.. सूर्य की पहली किरण जालंधर के निकट जैसे ही ब्यास दरिया के पानी में चमकती है, वैसे ही मछुआरे रोजी रोटी की तलाश में कश्ती लेकर दरिया में उतर जाते हैं। यह तस्वीर हमें अंधेरे से बाहर निकल उजाले की ओर जाने का संदेश देती है। क्योंकि चलती का नाम ही जिंदगी है। भले ही डेढ़ साल पहले कोरोना ने जिंदगी की इस रफ्तार को धीमा किया। अर्थव्यवस्था पर असर डाला। हमें घरों में कैद कर डाला लेकिन मुसीबत के बादल अब छंटने लगे हैं। उम्मीदों का नया सवेरा अब हमारा इंतजार कर रहा है।

2. कोरोना को हराना हैः मार्च, 2020 में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद शहरवासियों को कर्फ्यू और लॉकडाउन से दो-चार होना पड़ा था। उसके बाद अनलॉक की प्रक्रिया अपनाई गई। लोगों ने भी मास्क पहनने और शारीरिक दूरी रखने में प्रशासन को सहयोग दिया। इसी का नतीजा रहा कि महामारी उतना नुकसान नहीं पहुंचा पाई, जितनी आशंका जताई गई थी। जालंधर में बैलगाड़ी चलाते व्यक्ति और उसके बैल को लगा मास्क लगी ये तस्वीर महामारी को लेकर लोगों की संजीदगी को बयां करती है। 

3. कोरोना से जंगः अप्रैल, 2020 में कोरोना लाकडाउन के समय जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कैडल जलाकर नर्सिंग स्टाफ और डाक्टरों को धन्यवाद देने की अपील की तो जालंधर के लोग किसी से पीछे नहीं रहे। उस दौरान देश के नक्शे के रूप में मोमबत्तियां जलाकर उन्होंने कोरोना से लड़ने के इरादे स्पष्ट कर दिए थे।  

3. सिटी ड्रोन व्यूः यह तस्वीर उभरते जालंधर की है। ड्रोन से ली गई ये फोटो जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास की है। यहां नए और पुराने जालंधर को एक साथ देखा जा सकता है।  

4. संविधान चौक, जालंधर का दिलः अगर कोई जालंधर आए और संविधान चौक (बीएमसी चौक) न जाए तो समझो आपने कुछ देखा नहीं। इसे इसका पुराना नाम पहले पास स्थित ब्रिटिश मोटर कंपनी (बीएमसी) से मिला था। अब इसे संविधान चौक के नाम से जानते हैं। 

5. चक दे जालंधरः जालंधर को हॉकी नर्सरी भी कहा जाता है। मौजूदा भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह जालंधर से ही हैं। जालंधर के कुल चार खिलाड़ियों ने ओलिंपिक में हिस्सा लिया है। जिले के मिट्ठापुर और सांसरपुर गांव हाकी की नई पौध तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।  

6. जब जालंधर से दिखी धौलाधार रेंजः बात वर्ष 2020 में देशभर लगे लाकडाउन के समय की है। तब पूरे शहर की औद्योगिक गतिविधियां ठप हो गई थी। सड़कों से वाहन नदारद थे। प्रदूषण घटा तो प्रकृति ने अपने खूबसूरत रंग बिखेर दिए। करीब 40 साल बाद जालंधर से हिमाचल प्रदेश स्थित धौलाधार पर्वतों के दर्शन हुए। शहरवासियों ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया।    

7. हाल्ट रेसः ये जालंधर में हर साल होने वाली अनोखी रेस है। इसमें कोल्हू में लगे बैलों की जोड़ी के कंपीटीशन करवाया जाता है। जो बैल जोड़ी एक घंटे में सबसे ज्यादा चक्कर लगाती है, उसे विजेता घोषित किया जाता है। यह परंपरा कई दशकों से चल रही है।

8. श्री देवी तालाब मंदिरः यह प्राचीन मंदिर शहर की पहचान बन चुका है। इसे 51 शक्तिपीठों में शुमार किया जाता है। यहीं पर श्री सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी का धाम है। मंदिर माता सती से जुड़ा हुआ है। यहां बड़ी संख्या पंजाब और पूरे देश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। 

9. हैपी वैलेंटाइन डेः 21 को वैलेंटाइन डे पर देश के कई हिस्सों में हो-हल्ला मचता है लेकिन जालंधर वेस्ट के विधायक सुशील रिंकू इस मौके पर अपने प्यार का इजहार करने से नहीं चूके। उन्होंने गुलाब देकर पत्नी सुनीता को विश किया। विधायक रिंकू हाल में ही पिता बने हैं। 

यह भी पढ़ें - बेटी नाबालिग है, ब्यॉयफ्रेंड रात में जबरन घर में साथ रहता है, हमें धमकाता है... जालंधर में दंपती की गुहार

यह भी पढ़ें - World Photography Day: ये हैं गुरुनगरी अमृतसर की टॉप-10 तस्वीरें, आप भी देखें इनकी खूबसूरती

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें