Move to Jagran APP

कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी... सर्कल स्टाइल में जोन 11 के खिलाड़ी मैदान में छाए

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिट्टी में कबड्डी के मुकाबले करवाए गए। लड़कों के वर्ग में जोन 11 ने बाजी मार ली।

By Pankaj DwivediEdited By: Updated: Tue, 06 Nov 2018 03:47 PM (IST)
Hero Image
कबड्डी, कबड्डी, कबड्डी... सर्कल स्टाइल में जोन 11 के खिलाड़ी मैदान में छाए

जागरण संवाददाता, जालंधर। जिले के स्कूलों के कबड्डी खेल मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिट्टी में करवाए गए। लड़कों की सर्कल स्टाइल कबड्डी अंडर-19 में जोन-11 ने पहला, जोन-16 में दूसरा, जोन 15 ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में जोन 16 ने पहला, जोन 14 ने दूसरा, जोन 15 ने तीसरा स्थान पाया। कबड्डी नेशनल स्टाइल लड़कियों में अंडर-19 में जोन-04 ने पहला, जोन 13 ने दूसरा, जोन 1 ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में जोन 16 ने पहला, जोन 14 ने दूसरा, जोन 13 ने तीसरा स्थान पाया।

अंडर-14 में जोन 14 ने पहला, जोन 7 ने दूसरा व जोन 13 ने तीसरा स्थान पाया। लड़कियों की सर्कल स्टाइल कबड्डी अंडर-19 में जोन 16 ने पहला, जोन 15 ने दूसरा, जोन 5 ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में जोन 16 ने पहला, जोन 5 ने दूसरा व जोन 3 ने तीसरा स्थान पाया।

लड़कियों की नेशनल स्टाइल कबड्डी अंडर-19 में जोन 13 ने पहला, जोन 10 ने दूसरा, जोन 16 ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 में जोन 13 ने पहला, जोन 10 ने दूसरा, जोन 12 ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 14 में जोन 12 ने पहला, जोन 15 ने दूसरा व जोन 13 ने तीसरा स्थान पाया।

इस मौके पर मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे डीटीसी के महासचिव इकबाल सिंह रंधावा ने कहा कि ऐसे मुकाबले बच्चों में अनुशासन में रहने की भावना पैदा करते हैं। प्रिंसिपल संतोख सिंह कन्वीनर कबड्डी सर्कल स्टाइल, प्रिंसिपल सतवंत कौर कन्वीनर कबड्डी नेशनल स्टाइल, सहायक कन्वीनर नरिंदर कुमार भुल्लर, सहायक कन्वीनर सरबजीत कौर, सुरजीत सिंह चिट्टी, बलजीत सिंह चिट्टी, कुलविंदर सिंह गाखल, निर्मल सिंह चिट्टी, जगीर सिंह, पवन कुमार चाहल का खेल मुकाबलों को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

अंत में मुख्य मेहमान इकबाल सिंह रंधावा, प्रिंसिपल संतोख सिंह, कुलविंदर सिंह गाखल ने गणमान्यों को सम्मानित किया और खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई की।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें