Move to Jagran APP

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बिगड़ा बजट

रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ गए हैं।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 08 May 2022 11:41 PM (IST)
Hero Image
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से बिगड़ा बजट

नरेश कद, जसविदर सिंह, कपूरथला

रसोई गैस सिलेंडर के दाम फिर से बढ़ गए हैं। गैस सिलेंडर आम आदमी की पहुंच से दूर होता जा रहा है जिसके चलते गृहणी दोबारा चूल्हे जलाने को मजबूर होने लगी हैं। केंद्र सरकार ने लाखों लोगों से सब्सिडी भी वापस ले ली लेकिन इसके बावजूद सिलेंडर के दाम में लगातार इजाफा किया जा रहा है जिससे लोग परेशान हैं। उधर, डीजल व पेट्रोल के रोजाना बढ़ रही कीमतों से हर वर्ग परेशान है।

सब्सिडी छोड़ने के बाद भी कम नहीं हुई सिलेंडर की कीमत : अनीता

रसोई गैस सिलेंडर में हाल ही में हुई बढोतरी बारे में कपूरथला सुखजीत नगर निवासी अनीता साहिर का कहना है कि पिछले कुछ ही समय में सिलेंडर के दाम लगभग दोगुने हो चुके है। लाखों लोगों के स्वैच्छा से सब्सिडी छोड़ने के बाद सरकार ने गरीब लोगों के लिए भी सब्सिडी तो बिलकुल खत्म ही कर दी है। अब गैस सिलेंडर एक हजार से उपर पहुंच गया है, जिसके चलते अब हर व्यक्ति के लिए रसोई में गैस इस्तेमाल करना संभव नही रहा। ज्यादातर महिलाओं को अब दोबारा चूल्हे जलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

तेल कंपनियों को फायदा पहुंचा रही सरकार : पप्पू सग्गड़

डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से निराशा कारोबारी पप्पू सग्गड़ का कहना है कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है। कच्चे तेल की कीमतों में इतनी बढ़ोतरी नही हुई, जितना महंगा पेट्रल व डीजल हमारे देश में बिक रहा है। केंद्र सरकार सीधे तौर पर तेल कंपनियों को भरपूर मुनाफा करवा रही है जबकि जनता के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है।

तेल की कीमत बढ़ने से हर वस्तु हुई महंगी : डा. जेएस थिंद

डा. जेएस थिद का कहना है कि जिले में अब पेट्रोल की कीमत 105.03 से गई है और डीजल की पहले कीमत 95.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं जबकि घरेलू गैस की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रल डीजल की कीमत बढ़ने से हर चीज महंगी हो जाती है। मरीजों के लिए दवाईयां एवं मेडीकल में उपयोग होने वाली मशीनें और औजार भी महंगे हो गए है जिसका सारा बोझ गरीब जनता पर ही पड़ेगा।

महंगाई से जनता परेशान : महेश खुराणा

हिदू जागरण मंच के राष्ट्रीय प्रधान महेश खुराणा का कहना है कि पहले ही खाद्य पदार्थो के दाम आसमान छू रहे हैं। अब डीजल-पेट्रोल के भी दाम बढ़ा दिए जाने से लोगों की की जिदगी पर बहुत असर पड़ेगा। महंगाई ने लोगों अपनी चपेट में ले लिया है। बढ़ती महंगाई के बीच राशन, बच्चों की स्कूल फीस, किताबें, स्कूल ड्रेस और स्टेशनरी पर होने वाले खर्च से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।

जनता को राहत दिलाए सरकार : महिदरपाल गुप्ता

कपूरथला निवासी महिदरपाल गुप्ता का कहना है कि कोरोनाकाल की वजह से पहले ही कई लोगों के रोजगार छिन गए हैं। लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है। राशन के सामान के साथ पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई जिससे उनकी जिदगी प्रभावित हो रही है। सरकार को चाहिए कि वह जनता को राहत दिलाए। डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा किराये में तेजी से वृद्धि हुई, साथ ही यात्री किरायों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।