Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लुधियाना में AAP नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावरों में मारी तीन गोलियां

लुधियाना के गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के किसान विंग की खन्ना इकाई के अध्यक्ष तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इकोलाहा निवासी 56 वर्षीय तरलोचन सिंह पर सोमवार शाम हमला उस समय हुआ जब वह खेत से घर लौट रहे थे। तरलोचन सिंह ने पिछली बार सरपंच का चुनाव लड़ा था और वे यह चुनाव हार गए थे।

By Agency Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 10 Sep 2024 01:14 AM (IST)
Hero Image
आम आदमी पार्टी के नेता तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।(फोटो सोर्स: जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। खन्ना-मालेरकोटला रोड स्थित गांव इकोलाहा में सोमवार शाम अज्ञात हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के किसान विंग की खन्ना इकाई के अध्यक्ष तरलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्र बताते हैं कि उनको तीन गोलियां मारी गईं। जानकारी के मुताबिक, इकोलाहा निवासी 56 वर्षीय तरलोचन सिंह पर सोमवार शाम हमला उस समय हुआ जब वह खेत से घर लौट रहे थे।

सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े थे नेता

उनके बेटे हरप्रीत सिंह ने पुलिस को बताया कि पिता सड़क के किनारे खून से लथपथ पड़े थे। वह स्थानीय लोगों की मदद से उनको लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तरलोचन सिंह ने पिछली बार सरपंच का चुनाव लड़ा था और वे यह चुनाव हार गए थे। इस बार भी वे पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: पंजाब में बढ़े बस किराये की हरियाणा के यात्रियों पर मार, चंडीगढ़ की यात्रा महंगी, अब देने होंगे इतने रुपये