Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Air Pollution: सीएम भगवंत मान के गृह जिले में सबसे ज्यादा जल रही पराली, सांस लेना हाे रहा मुश्किल

Punjab Air Pollution Latest Update पंजाब में पराली जलाने से आबाेहवा खराब हाे रही है। इसके चलते कई जिलाें का एक्यूआइ बढ़ गया है। रविवार काे लुधियाना 282 के आंकड़े के साथ सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। इससे सांस लेना भी मुश्किल हाे गया है।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Mon, 31 Oct 2022 11:59 AM (IST)
Hero Image
Punjab Air Pollution: पंजाब में पराली जलाने के मामले बढ़े।

आनलाइन डेस्क, लुधियाना/पटियाला। Punjab Air Pollution: पंजाब में पराली जलाने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालात यह है कि सरकार इन घटनाओं काे राेकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हाे रही है। राज्य में 4 दिनों के भीतर ही पराली जलाने की 6,837 घटनाएं सरकार के लिए किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है। इसके कारण पंजाब के शहराें का एक्यूआइ काफी बढ़ गया है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) की बात करें तो लुधियाना 282 के आंकड़े के साथ सर्वाधिक प्रदूषित रहा, जबकि 208 एक्यूआइ के साथ अमृतसर दूसरे स्थान पर रहा। गाैरतलब है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अकसर पंजाब सरकार पर प्रदूषण फैलाने का आराेप लगाते थे, लेकिन अब आप सरकार में ही राज्य में सबसे ज्यादा पराली जल रही है। यह घटनाएं पंजाब सरकार के गले की फांस बन गई है। वह किसानाें पर कार्रवाई करने से भी बच रही है।

रविवार को सीएम के गृह जिले में सबसे ज्यादा जली पराली

26 अक्टूबर को राज्य में पराली जलाने की कुल 7,036 घटनाएं थीं, जो 30 अक्टूबर तक 13,873 हो गईं। रविवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान के गृह जिला संगरूर में सबसे ज्यादा 323 मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 249 मामले पटियाला, 122 मामले फतेहगढ़ साहिब, 114 मामले बठिंडा, 110 मामले तरनतारन, 107 मामले फिरोजपुर और 100 मामले लुधियाना में दर्ज किए गए।

तरनतारन में सबसे ज्यादा घटनाएं

कुल 13,873 मामलों में से 2,298 मामले तरनतारन के ही हैं। पटियाला में 1,576, संगरूर में 1,369 घटनाएं दर्ज हुई हैं। सीएम के जिले संगरूर में तीन दिन में 906, पटियाला में 791, बठिंडा में 346, फतेहगढ़ में 315 व लुधियाना में 294 मामले आए हैं।

पिछले वर्ष के मुकाबले अब तक 3,644 मामले ज्यादा

इस वर्ष पराली जलाने के मामले वर्ष 2021 के मुकाबले ज्यादा है। वर्ष 2021 में 30 अक्टूबर तक पराली जलाने के कुल मामले 10,229 थे। वहीं, इस वर्ष 30 अक्टूबर तक पराली जलाने की घटनाएं 13,873 हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 3,644 ज्यादा हैं।

यह भी पढ़ें-PowerCut In Ludhiana: शहर के कई इलाकों में कल बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

यह भी पढ़ें-Indian Railways: पेपरलेस हाेगा रेलवे का फिरोजपुर मंडल, कल से 100 % आफिस वर्क हाेंगे Online