Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Politics: INDIA Alliance के सहयोगी दल, प्रदेश में आमन-सामने; आप के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई सड़क पर आई

Punjab News Update कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दोनों आईएनडीआईए गठबंधन के सदस्य हैं लेकिन पंजाब में दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ सड़कों पर आ गए हैं। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व कतई आप से गठबंधन नहीं करना चाहता। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी कहा कि आप भाजपा की ‘बी’ टीम है। उससे समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Fri, 22 Dec 2023 10:32 AM (IST)
Hero Image
Punjab News: आप के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई सड़क पर आई। फाइल फोटो

संवाद सूत्र लुधियाना। कांग्रेस व आम आदमी (Congress And AAP Party) पार्टी दोनों आईएनडीआईए (INDIA Alliance) के घटक दल हैं, लेकिन पंजाब में दोनों दलों की लड़ाई सड़क पर आ गई है। कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व कतई आप से गठबंधन नहीं चाहता। जगराओं में कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ रोष रैली की।

कांग्रेस का आरोप आप, भाजपा की ‘बी’ टीम

इस दौरान प्रदेश नेतृत्व के सामने कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर आप से गठबंधन के लिए साफ इन्कार कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग व कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी कहा कि आप भाजपा की ‘बी’ टीम है। उससे समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

गठबंधन का किया विरोध

इसके अलावा सांसद डा. अमर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु, प्रदेश उपाध्यक्ष परगट सिंह, पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, एससी विंग के चेयरमैन कुलदीप वैद व राज कुमार चब्बेवाल ने भी गठबंधन का विरोध किया। वड़िंग ने कहा कि अभी तक आप से गठबंधन को लेकर हाईकमान से कोई निर्देश या संकेत नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Today: प्रदेश में बढ़ी ठंड, लुधियाना का तापमान लुढ़का; शिमला से भी ठंडा रहा ये जिला

अगर ऐसी कोई बात होती तो उन्हें बतौर अध्यक्ष इसकी पूरी जानकारी होती। फिर भी अगर किसी तरह का समझौता होता है तो वे पंजाब के लोगों की आवाज के लिए लड़ेंगे।

बाजवा ने अपने संबोधन में कहा कि आप सरकार में कारोबार और जिंदगी दोनों ही सुरक्षित नहीं रहे। राज्य में फिरौती मांगने फोन काल व्यापारी वर्ग को आ रहे हैं उनमें सीधे तौर पर पुलिस मिली हुई है।

यह भी पढ़ें: Punjab News: नववर्ष से विभोर साहिब के घाट पर होगी सतलुज आरती, वाराणसी के जैसा दिखेगा नजारा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें