Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एवन साइकिल ने 70 साल किए पूरे, एशिया अवार्ड से भारतीय साइकिल इंडस्ट्री का नाम किया रोशन

एवन साइकिल ग्रुप ने 70 साल पूरे कर लिए हैं। 1952 में पाहवा भाइयों की ओर से आरंभ किया गया। आज कंपनी 200 से अधिक साइकिल माडलों के साथ विश्व मार्केट में अहम स्थान पर है। एवन को बेहतरीन उत्पाद निर्माण के लिए एशिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Thu, 31 Mar 2022 03:08 PM (IST)
Hero Image
एवन साइकिल ने 70 साल पूरे कर लिए हैं।

लुधियाना [मुनीश शर्मा]। पाहवा भाइयों की ओर से वर्ष 1952 में आरंभ किया गया एवन साइकिल ग्रुप आज देश ही नहीं बल्कि विश्व में अव्वल ब्रांड के रुप में उभरकर सामने आया है। एवन साइकिल को बेहतरीन उत्पाद निर्माण के लिए एशिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आज कंपनी 200 से अधिक साइकिल माडलों के साथ देश ही नहीं विश्व मार्केट में अहम स्थान पर है। कंपनी की ओर से 70 वर्ष पूरे करने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें देशभर के डीलर्स के साथ इस खास मुकाम को हासिल करने की सैलीब्रेशन की गई। सेलीब्रेशन के दौरान डीलर्स के सहयोग और उनके द्वारा दिए योगदान से कंपनी की ग्रोथ को लेकर चर्चा की गई। 

70 साल पूरे होने के साथ साथ कंपनी को प्रीसटीजियस ब्रांड आफ एशिया अवार्ड मिलने पर भी सेलीब्रेशन की गई। यह अवार्ड कंपनी को अपने सेक्टर में 14 देशों के मुकाबले सबसे बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया। एवन साइकिल की ओर से तेजी से ग्रोथ की जा रही है। कंपनी की ओर से केवल साइकिल रेंज पर सीमित न रहते हुए अब इलेक्ट्रिक स्कूटर और रिक्शा भी लांच किए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से फिटनेस को लेकर भी एवन फिटनेस के माध्यम से पूर्ण फिटनेस उत्पाद मुहैया करवाए जा रहे हैं। कंपनी का मुख्य फोकस सदा ही क्वालिटी प्रोडक्ट बेहतर रेंज में देने का प्रयास रहा है।

कंपनी ने हाल ही में प्रीमियम सेगमेंट को फोकस करते हुए जर्मन तकनीक से लैस कैंबियो ब्रांड लांच किया है। अब कंपनी की ओर से फैंसी साइकिल रेंज विस्तार और एक्सपोर्ट में ग्रोथ के लिए एक अत्याधुनिक प्लांट नीलों में भी आरंभ किया है। कंपनी के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा ने कहा कि कंपनी की ग्रोथ में हमारे स्टाफ और डीलर्स की अहम भूमिका रही है। क्योंकि अच्छी क्वालिटी और सर्विस देकर एवन ने हर दिल में जगह बनाई है। हमारा लक्ष्य सदा ही बेहतर उत्पाद देने के साथ साथ वाजिब दामों में उत्पाद मुहैया करवाना है। कंपनी आने वाले समय में विस्तार कर मेक इन इंडिया को पूरे विश्व में अग्रसर करेगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर