Move to Jagran APP

राेडवेज हड़ताल: लुधियाना से जम्मू, कटड़ा, दिल्ली, जयपुर के लिए बसों की किल्लत, यात्रियाें की बढ़ी परेशानी

लुधियाना से जम्मू कटड़ा दिल्ली जयपुर गंगानगर के लिए बसों की किल्लत का सामना करना पड़़ रहा है। इन रूट्स पर ज्यादातर सरकारी बसें ही चलती है। ऐसे में इन रूट पर जाने वाले यात्रियों को कई पड़ावों में यात्रा पूरी करनी पड़ रही है।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Mon, 13 Dec 2021 01:11 PM (IST)
Hero Image
सरकारी बसों के चक्का जाम ने आम जनजीवन को किया बेहाल। (जागरण)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में सरकारी बसों के चक्का जाम ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन का गाम्रीण इलाकों तक जाने के एक मात्र साधन पंजाब की सरकारी बसें इन दिनों हड़ताल पर होने के चलते परेशानी का सबब बन रही है। 14 दिसंबर को भले ही सरकार के साथ वार्ता के दौरान कोई हल निकल सकता है। लेकिन सोमवार को भी यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।जहां कई रूट की सरकारी बसें बंद होने से प्राइवट बस चालकों की चांदी हो रही है, वहीं कई ग्रामीण इलाकों के रूट पर बसें ही नहीं जा रही।

इसके साथ ही लुधियाना से जम्मू, कटड़ा, दिल्ली, जयपुर, गंगानगर के लिए बसों की किल्लत का सामना करना पड़़ रहा है। इन रूट्स पर ज्यादातर सरकारी बसें ही चलती है। ऐसे में इन रूट पर जाने वाले यात्रियों को कई पड़ावों में यात्रा पूरी करनी पड़ रही है। ज्ञात हो कि मंगलवार से पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसको लेकर पंजाब के कई डीपुओं पर बसों की आवाजाई बंद रहने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब रोडवेज पनबस पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन के ज्वाइंट सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, जिला प्रधान सतनाम सिंह और पीआरटीसी एसोसिएशन के प्रधान गुरबाज सिंह ने बताया कि कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है। सरकार लंबे समय से वायदे के मुताबिक कच्चे कर्मचारियों को पक्के नहीं कर रही है।

इसके साथ ही आम जनता के लिए बसों में भी बढ़ोतरी नहीं कर रही है। इसको लेकर कई बार मांग पत्र देने के साथ साथ सरकार के साथ वार्ता भी की जा चुकी है। लेकिन कोई हल होता न देखकर मजबूरन अब बसों का चक्का जाम करना पड़ रहा है। लुधियाना में 100 बसें पनबस और 120 बसें पीआरटीसी की हैं जबकि 500 से अधिक कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। इस दौरान रोजाना गेट रैली भी आयोजित की जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।