Move to Jagran APP

Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण का पांच राशियों पर पड़ेगा ज्यादा प्रभाव, ये सावधानियां बरतें

Chandra Grahan 2022 Latest News पंजाब में चंद्र ग्रहण इस साल 8 नवंबर को लगने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिये से इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है। इसका कई राशियाें पर प्रभाव भी पड़ सकता है।

By Krishan Gopal Edited By: Vipin KumarPublished: Sun, 06 Nov 2022 06:30 PM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2022 11:21 AM (IST)
Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। (फाइल फाेटाे)

कृष्ण गोपाल, लुधियाना। Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगने जा रहा है। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसकाे लेकर लाेगाें में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। भारत में चंद्र ग्रहण दिखने के कारण का सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगन से 9 घंटे पहले लग जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ ही समाप्त हो जाता है।

यह चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा। इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को लगा था। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से इस चंद्र ग्रहण को बेहद खास माना जा रहा है। साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के मौके पर ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है।

चंद्र ग्रहण पर क्या रहेगी ग्रहों की चाल

ज्योतिष राहुल हांडा के अनुसार चंद्र ग्रहण के दिन ग्रहों के सेनापति मंगल, शनि, सूर्य और राहु आमने-सामने होंगे। ऐसे में भारत वर्ष की कुंडली में तुला राशि पर सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र की युति बन रही है. इसके अलावा, शनि कुंभ राशि में पंचम और मिथुन राशि में नवम भाव पर मंगल की युति विनाशकारी योग बना रही है। चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग बहुत ही अशुभ माना जा रहा है। वहीं शनि और मंगल के आमने-सामने होने की वजह से षडाष्टक योग, नीचराज भंग और प्रीति योग भी बन रहा है। ऐसे में चंद्र ग्रहण के दौरान लोगों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के समय मंगल और बृहस्पति जैसे प्रमुख ग्रह वक्री अवस्था में रहेंगे.। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के वक्री होने का मतलब उसकी उल्टी चाल से होता है।

किन राशियों पर ज्यादा प्रभाव?

ज्योतिष नीतिश वर्मा के अनुसार 8 नवंबर को लगने वाले चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन लग रहा है। इसलिए इस दिन पांच राशियों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इसलिए इन राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। चंद्र ग्रहण के दिन वृष, मिथुन, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों को बहुत संभलकर रहना होगा। इन जातकों को सेहत, आर्थिक, करियर और कारोबार के मोर्चे पर नुकसान झेलना पड़ सकता है।

क्या होता है पूर्ण चंद्र ग्रहण

डा. पुनीत गुप्ता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी, चांद और सूर्य के बीच आ जाती है. इस दौरान चांद धरती की छाया से पूरी तरह से छुप जाता है. पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक दूसरे के बिल्कुल सीध में होते हैं. इस दौरान जब हम धरती से चांद देखते हैं तो वह हमें काला नजर आता है और इसे चंद्रग्रहण कहा जाता है।

5 बजकर 32 मिनट में लगेगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिष प्रियंका कपूर ने अनुसार साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारत में 5 बजकर 32 मिनट से दिखाई देना शुरू होगा और शाम 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. ऐसे में चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 32 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगेगा।

यह भी पढ़ें-Punjab Weather Update: पठानकोट और हाेशियारपुर के कई इलाकों में हल्की वर्षा, कई शहराें में छाए बादल

यह भी पढ़ें-Air Pollution In Punjab: जहरीली गैसों का चैंबर बना पंजाब, पराली के धुएं से लाेगाें का घुटने लगा दम


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.