Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather News: पंजाब में मानसून मेहरबान, आज और कल बरसेंगे बादल; पढ़ें मौसम के सभी अपडेट

पंजाब में मानसून इस महीने भी सक्रिय है। पंजाब के कुछ जिलों में तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश से लगते जिलों में एक दो जगहों पर तेज वर्षा हो सकती हैं। बता दें कि पंजाब पिछले महीने यानी अगस्त में मानसून काफी मेहरबान रहा और अब सितंबर के पहले हफ्ते में भी अच्छी बारिश हुई।

By Asha Rani Edited By: Rajiv Mishra Updated: Sun, 08 Sep 2024 10:22 AM (IST)
Hero Image
पंजाब में दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। जिले में मानसून सितंबर के पहले सप्ताह में पूरी तरह से सक्रिय हैं। जिसके चलते छह सितंबर तक अच्छी वर्षा हुई। जबकि शनिवार को पंजाब के चार नौ जिलों में हल्की वर्षा हुई। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी पंजाब के कुछ जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा की संभावना हैं।

कुछ जिलों में हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. सोमपाल के अनुसार आठ सितंबर तक बूंदाबांदी व हल्की वर्षा की संभावना हैं। हिमाचल के साथ लगते जिलों में एक दो जगहों पर तेज वर्षा हो सकती है। इसके बाद नौ से बारह सितंबर तक मौसम साफ रहेगा। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती हैं या बादल छाएं रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें- तमाशा देखते लोग और 'अंधी' बनी रही पुलिस, नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता और उसकी मां को सड़क पर घसीटा; पत्थरों से किया हमला

सितंबर में बारिश की उम्मीद

हालांकि, मानसून की हवाएं बड़ी तेजी से बदलती हैं। डॉ. सोमपाल के अनुसार मानसून सीजन जून से सितंबर तक रहता हैं। इस बार जून, जुलाई में बहुत कम वर्षा हुई लेकिन अगस्त में मानसून एक तरह से अच्छा निकला। अब सितंबर से उम्मीद हैं। संभावना है कि विदाई से पहले मानसून पंजाब को भिगोएगा।

यह भी पढ़ें- Pathankot News: पठानकोट की बेटी ने लहराया परचम, सेना में लेफ्टिनेंट बनकर मां-बाप का रोशन किया नाम