Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Today: प्रदेश में बढ़ी ठंड, लुधियाना का तापमान लुढ़का; शिमला से भी ठंडा रहा ये जिला

Punjab Weather update पंजाब में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ी। लुधियाना का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा जोकि शिमला से भी लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम था। शिमला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य में घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में शुक्रवार-शनिवार को कई जिलों में हल्की वर्षा के भी आसार हैं।

By Jagran News Edited By: Monu Kumar JhaUpdated: Fri, 22 Dec 2023 08:16 AM (IST)
Hero Image
प्रदेश में बढ़ी ठंड, लुधियाना का तापमान लुढ़का। फाइल फोटो

 जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान राज्य में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि शिमला से भी लगभग तीन डिग्री सेल्सियस कम था। शिमला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान में गुरुवार को 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

लुधियाना के न्यूनतम तापमान में गुरुवार को 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य में वीरवार को कई जिलों में सुबह धुंध छाई रही। सुबह सात बजे तक विजिबिलिटी 50 मीटर रही।

लुधियाना के अलावा इन शहरों का ये रहा तापमान

लुधियाना के अलावा जालंधर का न्यूनतम तापमान 3.7, बठिंडा का 4.6, फरीदकोट का 4.2, पटियाला का 4.8, अमृतसर का का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने राज्य में घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट किया जारी

मौसम विभाग ने राज्य में घनी धुंध पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। राज्यभर में शुक्रवार और शनिवार को कई जिलों में हल्की वर्षा के भी आसार हैं।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें