Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Loot In Ludhiana: लुधियाना में घर में घुसकर वृद्धा पर हमला कर सोने की बालियां लूट ले गया दंपती

Loot In Ludhiana हरचरण नगर इलाके के एक मकान में घुसा दंपती बुजुर्ग महिला पर हमला करके उसके कान में पहनी सोने की बालियां उतार कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Sun, 22 Aug 2021 01:13 PM (IST)
Hero Image
दंपती बुजुर्ग महिला पर हमला करके उसके कान में पहनी सोने की बालियां ले गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Loot In Ludhiana : हरचरण नगर इलाके के एक मकान में घुसा दंपती बुजुर्ग महिला पर हमला करके उसके कान में पहनी सोने की बालियां उतार कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ गुरजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान राजा तथा उसकी पत्नी सिमरन के रूप में हुई। पुलिस ने हरचरण नगर की गली नंबर 1 निवासी 78 वर्षीय सुदर्शना कुमारी की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में महिला ने बताया कि आरोपित दंपति पहले उसके घर में किराये पर रहा करता था। 21 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजे वह अपने घर में अकली थी। उसी दौरान दोनों उनके घर में घुस आए। आते ही दोनों ने उनके मुंह व आंख पर घुंसे मारे। जिससे वह जमीन पर गिर गई। उसके बाद आरोपितों ने उसके कान में पहनी 8 ग्राम सोने की दोनों बालियां उतारी और फरार हो गए।

जेल में बंद विचारधीन कैदियों से छह मोबाइल फोन बरामद, मामला दर्ज

जासं,बठिंडा। केंद्रीय जेल में बंद कैदियों व विचारधीन कैदियों से मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दिनों भी जेल में चलाए सर्च अभियान के दौरान विभिन्न बैरक में बंद विचारधीन कैदियों से छह अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद हुए है। जिन्हेें जेल प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर छह विचारधीन कैदियों के खिलाफ थाना कैंट में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कैंट पुलिस को शिकायत देकर मलकीत सिंह सहायक सुपरिटेंडेंट केंद्रीय जेल बठिंडा ने बताया कि बीती 20 अगस्त को जेल में सर्च अभियान चलाया गया था।

इस दौरान जेल के सुरक्षा कर्मियों ने जेल की विभिन्न बैरकों में बंद आरोपित जोगिंदर सिंह निवासी गांव निहाला जिला फिरोजपुर, बिट्टू राम निवासी पखे कलां, गुरमीत सिंह निवासी गांव गुरथड़ी, मंदर सिंह निवासी गांव आकलिया जलाल, अरूण गोयल निवासी नामदेव नगर बठिंडा व सुखविंदर सिंह निवासी झबाल जिला तरनतारन से छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर