Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather Update: पंजाब में सबसे गर्म रहा फरीदकोट, पारा पहुंचा 48 डिग्री के पार; मौसम विभाग ने दी चेतावनी

पूरे पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म रहा। गुरुवार को यहां का अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री रहा। पठानकोट में 47 पटियाला में 46.2 लुधियाना में 45.6 व फिरोजपुर में 45.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक येलो अलर्ट (Yellow Alert in Punjab) जारी किया है।

By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Fri, 31 May 2024 12:19 PM (IST)
Hero Image
मौसम विभाग ने जारी किया तीन दिनों का येलो अलर्ट (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। भीषण गर्मी के सितम से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है। गुरुवार को प्रदेश में दिनभर लू चलने के साथ भीषण गर्मी पड़ी। पूरे पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म रहा।

यहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 47.9 डिग्री रहा। पठानकोट में 47, पटियाला में 46.2, लुधियाना में 45.6 व फिरोजपुर में 45.5 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने आगामी तीन दिन तक येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से गरज-चमक के साथ छींटें पड़ने और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।

यह भी पढ़ें- Amritsar News: यातायात नियम तोड़ने वाले सावधान!, 1115 कैमरों से पुलिस रखेगी शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर

बठिंडा, अमृतसर और लुधियाना में चलेगी लू

करीब दो सप्ताह से राज्य में लू के साथ अति लू चल रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को बठिंडा में अति लू की स्थिति रही जबकि अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, फरीदकोट में लू चली।

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार दो जून तक पंजाब में कई स्थानों में लू चलने का सिलसिला जारी रहेगा और रातें भी गर्म रहेंगी।

यह भी पढ़ें- 'पंजाबी में क्यों नहीं होती अग्निवीर परीक्षा...', प्रताप सिंह बाजवा बोले- सरकार बनी तो बंद करेंगे योजना

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर