Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Assembly Speaker: पंजाब विधानसभा के बाहर रेत को सोने के भाव बेचकर सुर्खियों में आए थे कुलतार संधवा

Punjab Vidhan Sabha Speaker Kultar Singh Sandhwan पंजाब विधानसभा के नए स्पीकर कुलतार संधवा पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञान जैल सिंह के छोटे भाई के पौत्र हैं। भगवंत मान ने संधवा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि वह कुशल वक्ता एवं सुलझे हुए नेता हैं।

By Vipin KumarEdited By: Updated: Mon, 21 Mar 2022 04:10 PM (IST)
Hero Image
नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने पदभार संभाला। जागरण

राज्य  ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा से विधायक कुलतार सिंह संधवा को 16वीं विधानसभा के लिए स्पीकर चुन लिया गया। संधवा दूसरी बार विधायक बनकर पहुंचे हैं। इसके साथ ही पंजाब की भगवंत मान सरकार में 10 जिलों का प्रतिनिधित्व हो गया है। संधवा पंजाब विधानसभा के 18वें स्पीकर चुने गए हैं। संधवा पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञान जैल सिंह के छोटे भाई के पौत्र हैं। 2017 में भी कुलतार संधवा ने कोटकपूरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था। कठिन दौर में कई लोगों ने आप से नाता तोड़ा लेकिन संधवा विधानसभा के बाहर और भीतर कांग्रेस को घेरते रहे।

कभी विधानसभा के बाहर रेत को सोने के भाव बेचकर सुर्खियों में आए संधवा अब विधानसभा स्पीकर के रूप में सदन को चलाएंगे। आम आदमी पार्टी में कुलतार सिंह संधवा पहले विधायक थे जिन्होंने भगवंत सिंह मान को सीएम चेहरा घोषित करने की मांग उठाई थी। सोमवार को विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, प्रोटेम स्पीकर डा. इंद्रबीर निज्जर ने कुलतार सिंह संधवा को स्पीकर के पद पर बिठाया गया। इसके बाद संधवा को सर्वसम्मति से पंजाब विधानसभा का स्पीकर चुन लिया गया।

सदन के नेता भगवंत मान ने संधवा की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि वह कुशल वक्ता एवं सुलझे हुए नेता हैं। पंजाब की राजनीति के बारे गहरे विचार रखने वाले संधवा इस सदन का बेहतर तरीके से संचालन करते हुए एक संरक्षक के रूप में सभी सदस्यों के हितों की रक्षा करेंगे। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि संधवा निषपक्ष भूमिका के साथ सभी विधायकाें को बोलने का मौका देंगे।

कांग्रेस की तरफ से विधायक एवं पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब के विकास तथा सकारात्मक फैसलों के लिए विपक्ष सरकार का सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के काम पर नजर रखने का काम करता है। बेहतर होगा स्पीकर विपक्ष को भी बोलने का सही समय दें। अकाली दल की तरफ से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, भाजपा की तरफ से अश्वनी शर्मा, बसपा की तरफ से नछत्र पाल सिंह ने स्पीकर का सर्वसम्मति से चुनाव पर स्वागत किया।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर