Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ludhiana Lok Sabha Election Result 2024 Live: पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा आगे

पंजाब की लुधियाना संसदीय क्षेत्र किसके हिस्से जाएगी। इसका फैसला (Ludhiana Lok Sabha Election Result 2024) कल हो जाएगा। हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कहने वाले तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के होने से यह हॉट सीट बन चुकी है।

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:56 AM (IST)
Hero Image
Ludhiana Lok Sabha Election Result 2024: रवनीत सिंह बिट्टू या राज वडिंग

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब की लुधियाना लोकसभा सीट पर इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। मंगलवार सुबह से शुरू हुई मतगणना में फिलहाल यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आगे चल रहे हैं। बता दें कि इनका मुकाबला आप प्रत्याशी अशोक पराशर पप्पी से है।

वहीं, हाल ही में कांग्रेस को अलविदा कहने वाले तीन बार के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू इस बार भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के होने से यह हॉट सीट बन चुकी है।

इनके अलावा आप ने विधायक अशोक पराशर पप्पी और अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिह ढिल्लो को चुनावी मैदान में उतारा है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से रवनीत सिंह बिट्टू कांग्रेस उम्मीदवार थे।

यहां से वह विजयी भी हुए। उन्होंने इस सीट से अकाली दल के महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, आम आदमी पार्टी के प्रोफेस तेज पाल सिंह गिल को हराया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें