Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ludhiana Maha Shivratri 2021: प्राचीन शिवालयों का शहर है लुधियाना, आज यहां करें भोलेनाथ के दर्शन

Ludhiana Maha Shivratri 2021 लुधियाना शहर को शिवालयों का शहर भी माना जाता है। शहर में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जो कि लोगों की आस्था के केंद्र बने हैं। प्राचीन संगला वाला शिवाला का स्वयंभू शिवलिंग पूरे शहर की पहचान है।

By Rohit KumarEdited By: Updated: Thu, 11 Mar 2021 10:14 AM (IST)
Hero Image
Ludhiana Maha Shivratri 2021: लुधियाना शहर को शिवालयों का शहर भी माना जाता है।

लुधियाना, राजेश भट्ट। Ludhiana Maha Shivratri 2021: लुधियाना को शिवालयों का शहर भी माना जाता है। यहां आसपास प्राचीन शिव मंदिर हैं जोकि लोगों की आस्था के केंद्र बने हैं। प्राचीन संगला वाला शिवाला का स्वयंभू शिवलिंग पूरे शहर की पहचान है। प्राचीन संगलावाला शिवाला से लोगों की आस्था इस तरह जुड़ी हैं कि शिवरात्रि पर यहां दर्शनों के लिए लंबी लंबी लाइनें लग जाती हैं। लोग पांच पांच घंटे लाइनों में इंतजार करते हैं और स्वयंभू शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। इसी तरह शहर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैहलां गांव में भी स्वयंभू शिवलिंग विराजमान हैं।

 शिवरात्रि पर लगता है मेला

यहां आम दिनों में भी भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए जाते हैं लेकिन शिवरात्रि पर तो यहां मेला लगता है। इसके अलावा लुधियाना के पास ही पायल में एक ऐसा शिवलिंग है, जिसकी पूजा खंड़ित रूप में होती है। बताते हैं कि यहां भी स्वयंभू शिव लिंग है और मुगलशासक अकबर ने इस शिवलिंग को खंड़ित किया था। उसके बाद अकबर को इस बात का पश्चाताप हुआ और उसने यहां मंदिर का भव्य निर्माण करवाया। आज भी पायल के इस प्राचीन शिव मंदिर भक्तों का तांता लगा रहता है।

 चांद सिनेमा के पास 227 फीट ऊंचा शिवलिंग

इसी तरह लुधियाना में चांद सिनेमा के पास 227 फीट ऊंचा शिवलिंग है। इस शिवलिंग का अभिषेक सिर्फ इंद्र देव ही कर सकते हैं। यही नहीं इस शिवलिंग के गर्भ गृह में एक प्राचीन शिवाला भी है। जिससे शहर के हजारों लोगों की आस्था जुड़ी है। इसके अलावा माछीवाड़ा में भी एक प्राचीन शिवाला है जिसकी स्थापना पांडवों ने की थी। अगर आप शिवरात्रि के मौके पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो इन मंदिरों में जा सकते हैं। ध्यान रहे जब आप मंदिरों में जाएं तो कोविड से बचाव की सभी गाइडलाइन का पालन करें। बिना मास्क पहने न जाएं और शारीरिक दूरी बनाकर रखें।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें