Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे स्टेशन की सफाई पर हर महीने होते हैं 25 लाख खर्च, नहीं सुधरी व्यवस्था

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक, प्लेटफामरें और यात्री विश्रामालय पर 1

By JagranEdited By: Updated: Sun, 28 Oct 2018 02:33 PM (IST)
Hero Image
रेलवे स्टेशन की सफाई पर हर महीने होते हैं 25 लाख खर्च, नहीं सुधरी व्यवस्था

डीएल डॉन, लुधियाना

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक, प्लेटफामरें और यात्री विश्रामालय पर 18 लाख रुपये से 110 निजी कर्मचारी सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं। वहीं स्टेशन के फ्रंट एरिया की सफाई में 18 रेल कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। इन कर्मियों का वेतन का बजट करीब 7 लाख रुपये है।

सिविल लाइन गेट परिसर की सफाई करने के लिए रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है लेकिन यहा की सफाई रामभरोसे है। रेलवे रेस्ट हाउस भी सिविल लाइन की ओर है। यहा अकसर शीर्ष रेल अधिकारी आते ही रहते हैं। इसके बावजूद सिविल लाइन में गंदगी का साम्राज्य है और लुधियाना रेलवे स्टेशन स्वच्छ नहीं है। कई रेल अधिकारी बताते हैं कि रेल के सफाई कर्मी मनमानी करते हुए सही ढंग से कार्य नहीं करते हैं। रेलवे स्टेशन के दोनों फ्रंट परिसर में कूड़ा पसरा हुआ है। आरक्षण केंद्र के पास सबसे ज्यादा गंदगी

लुधियाना रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र के पास सर्वाधिक गंदगी फैल रही है। कुछ दिन पहले ही एडीआरएम ने स्टेशन पर निरीक्षण किया था। तब वहा पर कचरा देख उन्होंने खुद ही उठाना शुरू किया तो स्थानीय सफाई कर्मचारियों ने फिर परिसर को तुरंत साफ किया। करीब एक माह बाद इस एरिया का हाल फिर वही हो गया है। फ्रंट गेट के पास बहता है गंदा पानी

रेलवे स्टेशन के फ्रंट के दोनों गेट पर सफाई नहीं होती। गेट नंबर एक के पास रेहड़ी फड़ी लगने से यहा कूड़ा बिखरा रहता है। गेट नंबर दो पर भी यही हाल है। इसके बाद यहा गंदा पानी का बहने से लोगों को गंदे पानी में होकर आना-जाना पड़ता है। हर 30 मिनट बाद होती मॉनीटरिंग

रेल ट्रैक, प्लेटफार्म, यात्री विश्रामालय एरिया की सफाई की मॉनिटरिंग करने वाले सीएमआइ मनोज कुमार ने दावा किया कि लुधियाना रेलवे स्टेशन स्वच्छ है। सफाई प्रक्रिया की यहा हर 30 मिनट पर मॉनिटरिंग होती है। उनके पास निजी सफाई कर्मी हैं जिन्हें ट्रेनिंग देकर रखा गया है। जबकि हालात इसके उल्ट हैं। स्टेशन पर दौरे के दौरान वहा पर कई जगह कूड़ा-कचरा पड़ा था। स्टेशन पर सफाई बेहतर होती है: डायरेक्टर

लुधियाना रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर अभिनव सिंगला से सफाई सही नहीं होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि स्टेशन पर सफाई बेहतर होती है। हालाकि स्टेशन पर 60 हजार यात्रियों का आवागमन है जिससे गंदगी फैलती है लेकिन वर्तमान सफाई व्यवस्था दुरुस्त है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें