Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ludhiana Weather Update: शहर में बढ़ी ठंड.. 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा; आज बूंदाबांदी के आसार

Ludhiana Weather Update लुधियाना शहर में नवंबर माह में ही ठंड का कहर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्की वर्षा की संभावना है।

By Asha Rani Edited By: DeepikaUpdated: Fri, 11 Nov 2022 08:51 AM (IST)
Hero Image
लुधियाना में आज हल्की वर्षा के आसार हैं। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। बदलते मौसम के बीच रात का तापमान घटने से ठंड बढ़ने लगी है। लुधियाना में शुक्रवार सुबह ठंड अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। सुबह छह बजे के करीब पारा 12 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान एक किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल रही थी, जिससे ठिठुरन महसूस हुई। यही नहीं स्माग के बीच आज सुबह कई इलाकों में घनी धुंध रही।

एक्यूआइ कम होने से लोगों को प्रदूषण से मिली राहत

मौसम विभाग के पूर्वानुमान की मानें तो आज स्माग बढ़ सकती है। इसके साथ ही शाम को बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं कल मौसम ड्राई रहेगा। वीरवार की बात करें तो इस दौरान बठिंडा सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दूसरी तरफ बुधवार के मुकाबले एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) कम होने से लोगों को प्रदूषण से भी राहत मिली है।

सबसे प्रदूषित रहा मंडी गोबिंदगढ़, AQI 349 दर्ज

लुधियाना शहर में एक्यूआइ 400 से कम होकर 205 पर पहुंच गया। दोपहर के समय थोड़ी देर के लिए सूरज भी निकला और स्माग में कमी आई। मंडी गोबिंदगढ़ सबसे प्रदूषित रहा। यहां का एक्यूआइ 349 रहा। जबकि पटियाला का एक्यूआइ 268, जालंधर का 131 और अमृतसर का 160 रहा। वीरवार को अमृतसर और लुधियाना में दिन का तापमान 27.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।

आंखों में जलन के बढ़ रहे केस

पटियाला में 28.4 डिग्री, बठिंडा में 29.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरदासपुर में सबसे कम 25 डिग्री और कपूरथला में 35 डिग्री तापमान रहा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से स्माग का स्तर बढ़ने के चलते शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन के केस भी बढ़ रहे हैं। यदि अगले कुछ दिनों में वर्षा होती है तो स्माग से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- लुधियाना CICU आयोजित करेगा दो दिवसीय टेक्नोलाजी शो, अपग्रेड होगी इंडस्ट्री; जुटेंगी कई नामी कंपनियां

यह भी पढ़ेंः- CLAT 2023: इस वर्ष केवल एक बार 18 दिसंबर को होगी परीक्षा, अभ्यर्थी रविवार तक कर सकते हैं आवेदन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें