Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

फ‍िल्म दिखाने के बहाने दो बच्चों की मां को थियेटर में ले गया युवक, बेहोश कर की यह हरकत

प्राइवेट इंस्टीट्यूट चलाने वाले युवक दो बच्चों की मां को फ‍िल्म दिखाने के बहाने थियेटर में ले गया और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।

By Sat PaulEdited By: Updated: Thu, 14 Feb 2019 02:59 PM (IST)
Hero Image
फ‍िल्म दिखाने के बहाने दो बच्चों की मां को थियेटर में ले गया युवक, बेहोश कर की यह हरकत

जेएनएन, लुधियाना। प्राइवेट इंस्टीट्यूट चलाने वाले युवक ने दो बच्चों की मां के साथ थिएटर में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया। फिलहाल थाना डिवीजन पांच पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपित फरार हैं। एएसआइ प्रदीप सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान जस्सियां रोड निवासी धीरज बत्रा, उसकी मां रमा बत्रा, भाई साहिल बत्रा, मामा व मौसा के रूप में हुई। पुलिस ने मली रोड के हरगोबिंद नगर निवासी 32 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

अपने बयान में पीड़‍िता ने बताया कि आरोपित जस्सियां रोड पर प्राइवेट इंस्टीट्यूट चलाता है। 13 साल पहले उसकी शादी होशियारपुर में हुई थी, जिससे उसके दो बच्चे हैं, मगर घरेलू विवाद के चलते 11 साल से वो अपने बच्चों समेत मायके में रह रही है। अदालत में तलाक को लेकर उसका केस चल रहा है। करीब 6 महीने पहले आरोपित धीरज के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपित ने उससे शादी करने का वादा किया। उसने पीडि़ता को अपने परिवार से भी मिलवाया। गत एक फरवरी की सुबह वो उसे फिल्म दिखाने के बहाने अपने साथ फिरोजपुर रोड स्थित सिल्वर आर्क मॉल के थिएटर में ले गया। जहां उसने उसे पानी में नशा मिला दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई । बेहोशी की हालत में आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिल्म खत्म होने पर आरोपित ने उससे यह कहकर माफी मांगी कि वो जल्दी ही उसके साथ शादी कर लेगा, मगर बाद में वो शादी के वादे से मुकर गया। पीडि़ता जब बात करने के लिए उसके घर गई तो उसके परिजनों ने उसे जान से मारने की धमकियां दी। जिसके चलते उसे पुलिस के पास जाना पड़ा।

आरोपितों में एक सस्पेंड नायब तहसीलदार

जगराओं से ट्रांसफर होकर आए एएसआइ प्रदीप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपितों में मामा व मौसा में एक का नाम तलविंदर कुमार है। जो यहां नायब तहसीलदार था। कुछ समय पहले विजिलेंस ब्यूरो ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया था। वो इन दिनों सस्पेंड चल रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रेड की गई थी। मगर वो सभी फरार हो गए, दूसरी ओर पीड़‍िता का मेडिकल कराया गया है। उसका स्वैब जांच के लिए खरड़ लैब में भेजा गया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें