Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लुधियाना में लापता सहजप्रीत का साहनेवाल नहर से मिला शव, गुरुद्वारा सुखचैनसर से वापस लौटते ताया ने दिया था धक्का

लुधियाना के अबदुल्लापुर बस्ती से लापता हुए सहजप्रीत सिंह का शव पुलिस को साहनेवाल नहर से मिला है। उसके ताया ने ही उसे नहर में धक्का दिया था और उसकी निशानदेही पर ही बच्चे का शव बरामद किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Updated: Sun, 21 Aug 2022 11:19 AM (IST)
Hero Image
लुधियाना में लापता हुए सहजप्रीत का शव साहनेवाल नहर से मिला है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। शहर की अबदुल्लापुर बस्ती से लापता हुए सहजप्रीत सिंह का शव साहनेवाल में नहर से मिला है। सूचना के अनुसार उसके उसके ताया ने ही उसे नहर में धक्का दिया था और उसकी निशानदेही पर ही बच्चे का शव बरामद किया गया है। बता दें कि बच्चे के माता पिता द्वारा की जा रही अपील को इंटरनेट मीडिया पर वायरल किया जा रहा था ओर हजारों लाेग उसकी सलामती के लिए दुआ कर रहे थे। बता दें कि थाना माडल टाउन की पुलिस पूरी रात बच्चे के शव की तलाश के लिए दाेराहा और साहनेवाल के एरिया में छानबीन कर रही थी और उसका शव आज सुबह गुरुद्वारा सुखचैनसर के पास साहनेवाल नहर में से बरामद हुई है।

लुधियाना में साहनेवाल नहर से सहजप्रीत के शव को निकालते हुए।

बता दें कि सात वर्षीय सहजप्रीत सिंह 18 अगस्त की रात को घर से लापता हो गया था। पुलिस ने उसकी गुमशुदगी पर आपराधिक मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो वह अपने ताया के साथ मोटरसाइकिल पर देखा गया था। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो वह पुलिस को कई तरह के ब्यान दे रहा था। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो वह बच्चे रात तक गुरुद्वारा सुखचैन साहिब लेकर गया था और वहां पर उसे चाय भी पिलाई थी। पुलिस की तरफ से अब बच्चे के ताया को गिरफ्तार भी कर लिया है मगर इस पूरे मामले पर अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस बाद दोपहर इस पर पत्रकारवार्ता कर सकती है।

यह भी पढ़ें-  Dam on Ravi River: पाकिस्‍तान की नई शरारत, रावी नदी का बहाव रोकने को सीमा पर बना रहा बांध, भारत को नुकसान का खतरा