Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather News: पंजाब में मानसून फिर पड़ा सुस्‍त, उमस से बेचैन लोग; पांच दिन अभी और परेशान करेगी गर्मी

Punjab Weather News पंजाब में मानसून एक बार फिर सुस्‍त पड़ गया है। उमस से लोग बेचैन हैं। पांच दिन अभी और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे। तीन दिन तक मानसून अच्छा रहा और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी दिया लेकिन शनिवार से मानसून की चाल फिर सुस्त पड़ गई है। रविवार को भी सभी जिलों में दिन में तेज धूप व गर्मी रही।

By Jagran News Edited By: Himani Sharma Updated: Mon, 05 Aug 2024 08:02 AM (IST)
Hero Image
Punjab Weather News: पंजाब में धीमी पड़ी मानसून की रफ्तार

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather News: शनिवार से मानसून की चाल फिर सुस्त पड़ गई है। अब दस अगस्त के बाद ही दोबारा से सक्रिय होने की संभावना हैं। वर्षा न होने से लोगों को पांच दिन तक उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

रविवार को चार जिलों को छोड़कर बाकी अन्य सभी जिलों में दिन में तेज धूप व गर्मी रही। लोग उमस भरी गर्मी से बैचैन रहे। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, गुरदासपुर में दिन का तापमान 32.6 डिग्री व रात का तापमान 32.8 डिग्री था। यह सामान्य से एक डिग्री कम था।

तीन दिन तक अच्‍छा रहा मानसून

जुलाई के आखिरी दिन से लेकर दो अगस्त तक मानसून सक्रिय रहा। इसके चलते कई जिलों में भारी वर्षा हुई। तीन दिन तक मानसून अच्छा रहा और किसानों को सिंचाई के लिए भरपूर पानी दिया, लेकिन शनिवार से मानसून की चाल फिर सुस्त पड़ गई है।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, दो दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी; आज भी छाए रहेंगे बादल

इसके अब दस अगस्त के बाद ही दोबारा से सक्रिय होने की संभावना हैं। वर्षा न होने से लोगों को पांच दिन तक उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

सभी जिलों में दिन में रही गर्मी

रविवार को चार जिलों को छोड़कर बाकी अन्य सभी जिलों में दिन में तेज धूप व गर्मी रही। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, गुरदासपुर में दिन का तापमान 32.6 डिग्री व रात का तापमान 32.8 डिग्री था। यह सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था।

यह भी पढ़ें: Punjab Weather Update: पंजाब के कई इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट, वर्षा से तपमान में आई गिरावट

उधर फिरोजपुर में 0.5 मिलीमीटर, मोगा में 0.5 मिलीमीटर, रूपनगर में 1.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, पांच अगस्त से मौसम साफ हो जाएगा। आठ अगस्त तक वर्षा की संभावना नहीं हैं।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर