Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Punjab Weather News: पंजाब में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में हुई झमाझम बारिश; जानें मौसम के सभी अपडेट

Punjab Weather News Today पंजाब में मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ी है। हालांकि कई जिलों में बारिश के बाद उमस और गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। बठिंडा में तापमान छह डिग्री से ज्यादा रहा। हिमाचल प्रदेश से लगते कुछ जिलों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना है। जानिए मौसम से जुड़ी सभी अपडेट्स।

By Asha Rani Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 17 Jul 2024 08:24 AM (IST)
Hero Image
पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पिछले एक सप्ताह से सुस्त चल रहे मानसून ने मंगलवार को पंजाब के कई जिलों को भिगोया। लुधियाना, चंडीगढ़, मोहाली, रोपड़ व पटियाला में बारिश हुई। सबसे अधिक 41.6 मिलीमीटर वर्षा चंडीगढ़ में हुई। जबकि मोहाली में 7.0 मिलीमीटर, पटियाला में 32.5 मिलीमीटर, रोपड़ में 8.5 मिलीमीटर व लुधियाना में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

बठिंडा में सामान्य से छह डिग्री अधिक रहा तापमान

हालांकि वर्षा के बाद धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। यही वजह रही कि पंजाब के ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। बठिंडा में तो दिन का तापमान 42 डिग्री पहुंच गया, जो कि सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा।

वहीं पठानकोट में 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के विज्ञानियों के अनुसार अभी तक जुलाई में मानसून झूमकर नहीं बरस रहा। यही वजह है कि पंजाब में अभी तक सामान्य से काफी कम वर्षा हुई है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: अकाली दल चीफ सुखबीर बादल अकाल तख्त साहिब में होंगे पेश, आदेश में मांगे गए आरोपों के जवाब

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

तरनतारन, चंडीगढ़ व मानसा को छोड़कर पंजाब के बाकी सभी जिलों में सामान्य वर्षा के आंकड़े से काफी दूर हैं। विज्ञानियों के अनुसार मानसून अभी पूरी तरह से सक्रिय नहीं हुआ है। इसके चलते कहीं अच्छी वर्षा हैं, तो कहीं बूंदाबांदी व हल्की वर्षा।

हालांकि बुधवार से हिमाचल के साथ लगते जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, एसएएस नगर व रूपनगर में भारी वर्षा हो सकती हैं। जबकि अन्य जिलों में गरज के साथ छींटे पड़ने व बूंदाबांदी ही होगी।

यह भी पढ़ें- Farmers Protest: 15 अगस्त को ट्रैक्टर मार्च निकालने की तैयारी, किसान नेता का एलान- 'बॉर्डर खुलते ही करेंगे दिल्ली कूच'